UAE पर कोई मिसाइल नहीं दागी: UAE के आरोप पर ईरान की सफाई, कहा- ट्रेड एग्रीमेंट सस्पेंड करना उनकी बड़ी गलती
Published:
2 min read

इंटरनेशनल डेस्क. UAE ने आरोप लगाया है कि ईरान ने उसकी रिफाइनरीज और रिहायशी इलाकों पर मिसाइल हमले किए हैं। इन आरोप के बाद ईरान की सरकार ने भी जवाब दिया है।
ईरान ने कहा- ये आरोप बेबुनियाद और सिर्फ शक की बुनियाद पर लगाए गए हैं। हमने UAE की सरजमीं पर कोई हमला नहीं किया है।
ट्रेड डील रद्द
- इस मामले में सबसे बड़ा पेंच यह है कि UAE ने इस कथित हमले के बाद ईरान के साथ अपने तमाम तरह के कारोबारी रिश्ते और ट्रेड डील सस्पेंड कर दी है। दोनों देशों की इकोनॉमी पर इसका गहरा असर पड़ सकता है।
- ईरान ने कहा- UAE के आरोप में कोई दम नहीं है। उसने एक तरफा फैसला लिया है। इसका खामियाजा दोनों देशों की जनता को भुगतना पड़ेगा।

ईरान की धमकी
- ईरान की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि UAE के कार्गो शिप्स को भी स्ट्रैट ऑफ होर्मूज से गुजरना पड़ेगा। इसी रास्ते से वो गल्फ स्ट्रैट जा सकते हैं। अगर UAE ये कदम उठाता है तो फिर उसे नतीजे भी सोच लेने चाहिए।
- दूसरी तरफ, अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वो इस मामले पर UAE के साथ है और अगर ईरान ने किसी भी जहाज को रोका या उस पर हमला किया तो इसके नतीजे गंभीर होंगे।

असल में हुआ क्या है
- UAE का आरोप है कि ईरान ने उसके देश में रिफाइनरीज को निशाना बनाकर दो बैलेस्टिक मिसाइल दागे। घटना मंगलवार रात की बताई गई है। इसके बाद UAE में इमरजेंसी मीटिंग हुई।
- मिडिल ईस्ट वॉर 28 फरवरी को शुरू हुआ था। इसके बाद से ईरान ने अमेरिका के सहयोगी गल्फ कंट्रीज को लगातार निशाना बनाया।
- एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान अब तक इन देशों पर करीब 3 हजार ड्रोन या मिसाइल दाग चुका है। सबसे ज्यादा नुकसान कुवैत और सऊदी अरब को हुआ है।

