अफगानिस्तान के रिहैब सेंटर पर PAK एयरस्ट्राइक: 400 मौत, 250 घायल; भारत ने कहा- ऐसे काम डरपोक और बेशर्म लोग करते हैं
Published:
2 min read

अफगानिस्तान के रिहैब सेंटर मेंं पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के चलते 400 लोगों की मौत हुई है।
इंटरनेशनल डेस्क. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एक बार फिर से हवाई हमले किए हैं। अफगानिस्तान की तालिबान हुकूमत ने कहा कि पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में राजधानी काबुल के एक रिहैब सेंटर पर अटैक किया गया। इसमें 400 लोगों की मौत हो गई और करीब 250 घायल हैं। भारत ने अफगानिस्तान के मासूम लोगों पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की आलोचना की है।
मिलिट्री ऑपरेशन की आड़ में नरसंहार
विदेश मंत्रालय ने कहा- काबुल के रिहैब सेंटर पर 16 मार्च की रात में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़ी निंदा करता है। ऐसी हिंसक घटनाएं, डरपोक और बेशर्म लोग करते हैं। मिलिट्री टारगेट बताकर निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है। पाकिस्तान मिलिट्री ऑपरेशन की आड़ में नरसंहार कर रहा है।
ड्रग एडिक्शन के लिए रिहैब सेंटर
अफगानिस्तान के डिप्टी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत ने कहा- पाकिस्तानी मिलिट्री ने रात करीब 9 बजे ओमिड एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल पर हमला किया। 2 हजार बिस्तरों की सुविधा वाला रिहैब सेंटर ड्रग एडिक्शन के इलाज के लिए बनाया गया था। हमले से रिहैब सेंटर का बड़ा हिस्सा तबाह हो चुका है और मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। फिलहाल 400 लोगों की मौत हुई है जबकि 250 लोग घायल हैं। मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम आग काबू करने की कोशिश कर रही है।
अफगानिस्तान के क्रिकेटर्स ने निंदा की
कई अफगानी क्रिकेटर्स जैसे मोहम्मद नबी, राशिद खान और नवीन-उल-हक ने भी इस हमले की निंदा की है। नबी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिहैब सेंटर की वीडियो शेयर करते हुए कहा- काबुल के एक हॉस्पिटल में पाकिस्तानी मिलिट्री की बॉम्बिंग की वजह से इलाज करवा रहे युवाओं की हत्या हो गई।
PAK ने आरोपों का खंडन किया
पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ के स्पोक्समैन मुशर्रफ जैदी ने काबुल के रिहैब सेंटर पर हमले के आरोप नकारे हैं। पाकिस्तान की इंफोर्मेशन मिनिस्ट्री ने कहा कि सिर्फ मिलिट्री और टेररिस्ट को सपोर्ट करने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया है।
UN में टेररिज्म के खिलाफ रेजोल्यूशन
ये घटना ऐसे वक्त पर हुई है जब यूनाइटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) ने 16 मार्च को तालिबानी सरकार को आतंकवाद के खिलाफ कड़े एक्शन लेने के लिए कहा था। काउंसिल ने आतंकवाद की निंदा के लिए रेजोल्यूशन पास किया था। साथ ही अफगानिस्तान में UN के पॉलिटिकल मिशन UNAMA को 3 महीने के लिए बढ़ाया था।

