इलेक्शन में हार की वजह ईरान जंग: US वाइस प्रेसिडेंट का आरोप; अब डिफेंस मिनिस्टर को बर्खास्त कर सकते हैं ट्रम्प
Published:
3 min read

अमेरिकी वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस ने कहा है कि ईरान जंग की वजह से रिपब्लिकन पार्टी की मिडटर्म इलेक्शन में हार हुई है।- फाइल
इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के बाद प्रेसिडेंट ट्रम्प और वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस के बीच मतभेद सामने आए हैं। जेडी वेंस ने इलेक्शन रिजल्ट पर रिएक्शन देते हुए कहा कि इस इलेक्शन में हार की वजह ईरान से हुई जंग है। इस जंग की वजह से अमेरिका में महंगाई बढ़ी। यहां तक कि रिपब्लिकन को वोट देने वाले ट्रेडिशनल वोटर्स ने भी हमें वोट नहीं दिया।
मिडटर्म इलेक्शन में क्या रहा नतीजा
अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ा रहा है। डेमोक्रेट्स ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट दोनों में मेजॉरिटी हासिल कर ली। लोअर हाउस की 435 सीटों में से 248 सीटों पर डेमोक्रेट्स ने कब्जा कर लिया। वहीं सीनेट की 100 सीटों में से 5 सीटें डेमोक्रेट्स के खाते में गई। रिपब्लिकन पार्टी महज सीनेट की 4 सीटें ही बचा पाई।

वेंस ने हार को लेकर क्या कहा
वेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा-2024 में ट्रम्प और मुझे वोट देने वाले कई लोगों ने इस बार डेमोक्रेट्स को वोट दिया। उन्होंने एक पोलस्टर के सर्वे का हवाला देते हुए बताया कि ऐसे वोटर्स की वापसी के लिए चार बड़े मुद्दे सामने आए। इनमें ईरान जंग खत्म करना, महंगाई और रोजमर्रा के खर्च पर ध्यान देना, अमेरिका को प्राथमिकता देना और इजराइल के साथ रिश्तों में बदलाव करना शामिल है।

क्या हेगसेथ को बली का बकरा बनाएंगे ट्रम्प
मिडटर्म इलेक्शन के नतीजों के बाद ट्रम्प जल्द ही बड़ा एक्शन ले सकते हैं। अमेरिकी मीडिया वेबसाइट Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प अपनी इस हार के लिए डिफेंस मिनिस्टर पीट हेगसेथ को बली का बकरा बना सकते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रम्प ने अपने एडवाइजर्स की साथ मीटिंग की। हालांकि, ऑफिशयली ट्रम्प ने इससे साफ इनकार किया है।

ट्रम्प ने हेगसेथ को हटाने पर क्या कहा
ट्रम्प से जब पूछा गया कि क्या वह मिडटर्म इनेक्शन के नतीजे सामने आने के बाद डिफेंस मिनिस्टर को हटाने वाले हैं। इस पर उन्होंने कहा- वे अच्छा काम कर रहे हैं। मुझे ऐसा नहीं लगता है कि अभी ऐसा कोई फैसला लेना चाहिए। हालांकि, अमेरिकी न्यूज वेबसाइट CBS न्यूज के मुताबिक, हेगसेथ को एक सम्मानजनक विदाई देने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हेगसेथ को टेनेसी की खाली होने वाली सीनेट सीट पर भेजा जा सकता है। यह सीट रिपब्लिकन सीनेटर मार्शा ब्लैकबर्न के गवर्नर बनने के बाद खाली हो सकती है।

