PF बैलेंस कैसे चेक करें: SMS-मिस्ड कॉल से मिलेगी जानकारी, उमंग ऐप और पोर्टल से भी आसानी से होगा चेक
Published:
3 min read

PF बैलेंस चेक करना हुआ आसान। (फाइल फोटो)
बिजनेस डेस्क। प्रोविडेंट फंड (PF) एक रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है। इसमें कर्मचारी और संस्थान कंट्रीब्यूशन करते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) इसे चलाता है।
PF बैलेंस चेक करने के चार तरीके हैं। अगर आपको UAN पता हैं तो EPFO पोर्टल और उमंग ऐप के जरिए इसे चेक कर सकते हैं। अगर नहीं पता तो SMS और मिस्ड कॉल से भी जाना जा सकता है।
आइए अब आपको PF बैलेंस चेक करने के सभी तरीकों के बारे में बताते हैं...
EPFO पोर्टल पर कैसे चेक करें
EPF बैलेंस चेक करने के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव होना चाहिए। यह 12 अंकों का यूनिक नंबर है, जो कर्मचारी को EPFO से मिलता है। यह एम्प्लोयी के पूरे करियर के दौरान एक ही रहता है, भले ही वह कितनी ही बार जॉब चेंज करें।
UAN नंबर सक्रिय होने के बाद बैलेंस चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें..
स्टेप 1- EPF पोर्टल https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php में ‘एम्प्लाइज’ सेक्शन में जाएं।
स्टेप 2- अब ‘मेंबर पासबुक’ पर क्लिक करें। एक नया टैब ओपन होगा।
स्टेप 3- यहां UAN, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर साइन-इन करें।
स्टेप 4- OTP आधार लिंक मोबाइल नंबर पर आएगा। उसे डालकर वेरिफाई पर क्लिक करें।
स्टेप 5- आपका EPF बैलेंस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
आगे बढ़ने से पहले यह भी जान लीजिए
-
आपका UAN एक्टिवेट और EPFO पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए
-
EPFO पोर्टल पर रजिस्टर्ड होने के 6 घंटे बाद ही पासबुक देख सकते हैं
-
पासबुक में वहीं एंट्री दिखेगी जो ईपीएफओ ऑफिस ने अपडेट की है
-
किसी छूट प्राप्त कंपनी या प्राइवेट ट्रस्ट का सदस्य ईपीएफए पोर्टल पर बैलेंस नहीं देख सकता
UMANG ऐप से कैसे देखें
इसके लिए UMANG ऐप डाउनलोड करना होगा। UAN रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस ऐप का रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह ऐप पीएफ क्लेम फाइल करने और ट्रैक करने की सुविधा भी देता है।
स्टेप 1- गूगल प्ले स्टोर/एप्पल स्टोर से UMANG ऐप डाउनलोड करें।
स्टेप 2- ऐप ओपन कर प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें।
स्टेप 3- सर्विस ऑप्शन में जाकर सोशल सिक्योरिटी पर क्लिक करें।
स्टेप 4- EPFO ऑप्शन में क्लिक कर एम्प्लोयी सेंट्रिक सर्विसेज पर जाएं।
स्टेप 5- व्यू पासबुक पर क्लिक करें और अपना UAN डालें।
स्टेप 6- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालकर सबमिट करें।
स्टेप 7- PF पासबुक पर क्लिक करें। यहां आप बैलेंस चेक कर सकते हैं और पासबुक डाउनलोड भी कर सकते हैं।
SMS से कैसे चेक करें?
SMS से भी PF में डिपॉर्जिट पैसों के बारे में जाना जा सकता है। इसके लिए EPFO में जो मोबाइन नंबर रजिस्टर्ड है, उससे 7738299899 पर EPFOHO UAB ENG टाइप कर SMS भेजें। यहां ENG का मतलब है कि आपको जवाब अंग्रेजी भाषा में चाहिए। अगर किसी और लैंग्वेज में चाहते हैं तो उस भाषा के पहले तीन अक्षर टाइप करें।
उदाहरण के लिए-
-
हिंदी- EPFOHO UAB HIN
-
पंजाबी- EPFOHO UAB PUN
-
गुजराती- EPFOHO UAB GUJ
-
मराठी- EPFOHO UAB MAR
-
कन्नड़- EPFOHO UAB KAN
-
तेलुगू- EPFOHO UAB TEL
-
तमिल- EPFOHO UAB TAM
-
मलयालम- EPFOHO UAB MAL
-
बंगाली- EPFOHO UAB BEN
मिस्ड कॉल से कैसे चेक करें?
अपने EPFO रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें। थोड़ी देर बाद एक SMS मिलेगा, जिसमें आखिरी कंट्रीब्यूशन और टोटल बैलेंस की जानकारी होगी।

