Android डिवाइस का सीक्रेट फीचर: किसी को फोन देने से पहले ऑन कर दें, पर्सनल फोटो, मैसेज और ईमेल नहीं देख पाएगा
Published:
3 min read

AI जनरेटेड सिम्बॉलिक इमेज
बिजनेस डेस्क. आज के समय आपके स्मार्टफोन में सभी जरुरी और प्राइवेट जानकारी रहताी हैं। जैसे कि, मैसेज, फोटो, ईमेल, ऐप्स और ब्राउजिंग हिस्ट्री। वैसे तो फोन आपका पर्सनल गैजेट है, लेकिन कभी-कभी किसी को कॉल और या कोई ऐप्स इस्तेमाल करने के लिए देना पड़ सकता है। ऐसे में कोई जानबूझकर या अनजाने में आपका पर्सनल डेटा देख सकता है। हालांकि, इससे बचने के लिए एंड्रॉइड फोन में एक ‘गेस्ट मोड’ (Guest Mode) फीचर होता है।
आइए जानते हैं कि एंड्रॉइड (Android) डिवाइस में मिलने वाला फीचर Guest Mode क्या है और यह आपकी जानकारी को दूसरों की नजरों से बचाने के लिए कैसे काम करता है।

Guest Mode फीचर क्या है?
Guest Mode फीचर सभी Android डिवाइस पर मिलता है, लेकिन Samsung Galaxy डिवाइस में नहीं मिलता है। यह फीचर एक टेम्पररी यूज़र प्रोफाइल को बनाने में मदद करता है, जो कि मेन प्रोफाइल से अलग रखने में मदद करता है।
इस तरह आपका फोन इस्तेमाल करने वाला शख्स बेसिक फीचर्स का ही इस्तेमाल कर सकता है और वो आपके फोटो, मैसेज, ऐप्स, अकाउंट या दूसरी पर्सनल जानकारी को नहीं देख पाएगा। जब कोई आपके फोन का इस्तेमाल कर ले, तो आप Guest Mode को आसानी से बंद (Disable) कर सकते हैं। इसके अलावा दूसरे शख्स ने कोई फ़ाइल डाउनलोड की हो या ऐप्स खोले हों, उस एक्टिविटी को भी मिटा सकते हैं।

Guest Mode फीचर को कैसे ऑन (Enable) करें
Step 1: सबसे पहले एंड्राइड फोन की सेटिंग्स मे जाओ और “सिस्टम” ऑप्शन पर क्लिक करो।
Step 2: स्क्रीन को स्क्रॉल करने पर यूजर्स ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करना है।
Step 3: अब आप यहां पर गेस्ट अकाउंट सेटअप कर सकते हैं, लेकिन पहले आपको “Allow user switch” टूगल को इनेबल करना है।
Step 4: अब “Add guest” ऑप्शन पर क्लिक करें, जहां से आप Guest Mode प्रोफाइल बना सकते हैं या किसी जानने वाले की प्रोफाइल बना सकते हैं।
Step 5: एक बार प्रोफाइल बन जाने के बाद आपका फोन Guest प्रोफाइल में स्विच हो जाएगा, जहां पर यूजर आपकी पर्सनल फोटो, मैसेज, अकाउंट या फाइलों को एक्सेस किए बिना कॉल कर सकता है, वेब ब्राउज कर सकता है और बेसिक ऐप्स का इस्तेमाल कर सकता है।
अब आप Guest Mode को क्विक सेटिंग्स पैनल पर एक्सेस कर सकते हैं, जहां पर आप आसानी से दोनों प्रोफाइलों के बीच स्विच कर सकते हैं।

