SBI vs HDFC Bank FD: 5 साल के लिए 10, 20 या 30 लाख इन्वेस्ट करने पर किस बैंक में मिलेगा ज्यादा इंटरेस्ट, देखें यहां कैलकुलेशन
Published:
4 min read

SBI vs HDFC FD: 10, 20 और 30 लाख पर कौन देगा ज्यादा रिटर्न (AI से बनी इमेज)
बिजनेस डेस्क। मौजूदा समय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की 5-साल वाली फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और HDFC बैंक की 5-साल वाली फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) इन्वेस्टमेंट के लिए काफी पॉपुलर है। ये दोनों FD उन लोगों के लिए बेस्ट इन्वेस्टमेंट ऑप्शन हैं, जो फिक्स्ड और बढ़िया रिटर्न चाहते हैं। दोनों कम रिस्क के साथ गारंटीड इंटरेस्ट रेट दे रही हैं।
अब अगर आप 10 लाख रुपये, 20 लाख रुपये या 30 लाख रुपये इन्वेस्ट करने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां बताया गया है कि आप दोनों FD स्कीम के तहत हर साल कितना इंटरेस्ट कमा सकते हैं और इस समय कौन सा बैंक बेहतर रिटर्न दे रहा है।
नोट: नीचे दिए गए कैलकुलेशन में आम लोगों के लिए लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट के आधार पर 10 लाख रुपए, 20 लाख रुपए और 30 लाख रुपए के इन्वेस्टमेंट पर मिलने वाले एनुअल इंटरेस्ट की तुलना करत रहे हैं। इसमें मैच्योरिटी अमाउंट को नहीं दिखाया जा रहा हैं, क्योंकि बैंक इंटरेस्ट का भुगतान अलग-अलग तरीकों, जैसे- मंथली, क्वार्टरली और एक साथ कर देते हैं।
SBI 5 year FD vs HDFC Bank 5 year FD: खास बातें
SBI 5-साल की FD
इंटरेस्ट रेट: 6.40 परसेंट एनुअल (आम लोगों के लिए)
समय: 5 साल
कोई मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट लिमिट नहीं
मंथली, क्वार्टरली और एक साथ इंटरेस्ट पेमेंट के ऑप्शन मौजूद हैं।
पेनल्टी के साथ समय से पहले पैसा निकाल सकते हैं।
HDFC Bank 5-साल की FD
इंटरेस्ट रेट: 6.05 परसेंट एनुअल (आम नागरिक)
समय: 5 साल
कोई मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट लिमिट नहीं
मंथली, क्वार्टरली और एक साथ इंटरेस्ट पेमेंट के ऑप्शन मौजूद हैं।
बैंक के नियमों और शर्तों के हिसाब से समय से पहले पैसे निकाल सकते हैं।
10 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट: SBI vs HDFC बैंक 5-साल की FD पर रिटर्न
SBI की 5 साल वाली FD में 10 लाख रुपये इन्वेस्ट करने पर हर साल 64,000 रुपये का इंटरेस्ट मिलता है, जबकि HDFC बैंक की 5 साल वाली FD पर 60,500 रुपए इंटरेस्ट मिलता है।
SBI 5-साल की FD: 64,000 रुपए
HDFC बैंक 5-साल की FD: 60,500 रुपए
अंतर: SBI में हर साल 3,500 रुपए ज्यादा कमाई होती है।
20 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट: SBI vs HDFC बैंक 5-साल की FD का रिटर्न
SBI की 5 साल वाली FD में 20 लाख रुपए इन्वेस्ट करने पर पर साल 1,28,000 रुपए इंटरेस्ट मिलता है, जबकि HDFC बैंक की 5 साल वाली FD पर 1,21,000 रुपए इंटरेस्ट मिलता है।
SBI 5-साल की FD: 1,28,000 रुपए
HDFC बैंक 5-साल की FD: 1,21,000 रुपए
अंतर: SBI में हर साल 7,000 रुपए ज्यादा कमाई होती है।
30 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट: SBI vs HDFC बैंक 5-साल FD रिटर्न
SBI की 5 साल वाली FD में 30 लाख रुपए इन्वेस्ट करने पर हर साल 1,92,000 रुपए इंटरेस्ट मिलता है, जबकि HDFC बैंक की 5 साल वाली FD पर 1,81,500 रुपए इंटरेस्ट मिलता है।
SBI 5-साल की FD: 1,92,000 रुपए
HDFC बैंक 5-साल की FD: 1,81,500 रुपए
अंतर: SBI में हर साल 10,500 रुपए ज्यादा कमाई होती है।
आपको कौन सा ऑप्शन चुनना चाहिए?
आम लोगों के लिए मौजूदा इंटरेस्ट रेट के आधार पर SBI की 5 साल वाली FD में 10 लाख रुपए, 20 लाख रुपए और 30 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट करने पर HDFC बैंक की 5 साल वाली FD की तुलना में हर साल ज्यादा रिटर्न मिलता है। हालांकि, दोनों FD में गारंटीड रिटर्न और फ्लेक्सिबल इंटरेस्ट पेमेंट ऑप्शन मिलते हैं।
वैसे इन्वेस्ट करने से पहले लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट, पेमेंट ऑप्शन, प्रीमैच्योर विड्रॉल नियमों और टैक्स की शर्तों की तुलना करनी चाहिए। आपके फाइनेंशियल गोल्स और लिक्विडिटी की जरूरतों से मेल खाने वाला FD ऑप्शन चुनने से आपको ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है।
यह भी पढ़ें-

