OnePlus Ace 7 Pro के फीचर्स कन्फर्म: 200MP कैमरा और बेहतरीन कूलिंग सिस्टम मिलेगा; गेमिंग के दौरान नहीं होगा हीट, 29 अक्टूबर को लॉन्चिंग
Published:
3 min read

OnePlus Ace 7 Pro में एक इन-बिल्ट एक्टिव कूलिंग फैन और डुअल-चैनल ग्लेशियर कूलिंग सिस्टम होगा। (फोटो सोर्स- X)
बिजनेस डेस्क। OnePlus Ace 7 Pro (वनप्लस ऐस 7 प्रो) स्टैंडर्ड OnePlus Ace 7 के साथ 29 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने प्रो मॉडल के रियर कैमरा स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। OnePlus Ace 7 तीन मेमोरी और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आएगा। जबकि प्रो वेरिएंट पांच RAM और स्टोरेज ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। दोनों स्मार्टफोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली BOE डिस्प्ले होगी, जो कुछ चुनिंदा गेम्स में 185Hz तक का सपोर्ट देगी। OnePlus Ace 7 सीरीज में एक इन-बिल्ट एक्टिव कूलिंग सिस्टम भी दिया जाएगा।
OnePlus Ace 7 Pro कैमरा डिटेल्स
OnePlus ने अपने आधिकारिक वीबो (Weibo) अकाउंट के जरिए कन्फर्म किया है कि Ace 7 Pro में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो यूनिट होगा। कंपनी ने इस फोन से ली गई कुछ तस्वीरें (कैमरा सैंपल) भी जारी की हैं, जिनमें वाइड और जूम-इन शॉट्स दिखाए गए हैं।

OnePlus Ace 7 सीरीज चिप सिस्टम
OnePlus Ace 7 सीरीज में कंपनी का अपना डेवलप किया गया ईस्पोर्ट्स ट्राई-कोर चिप सिस्टम (Esports Tri-Core chip system) दिया जाएगा। इस सेटअप में तीन अलग-अलग चिप्स शामिल हैं। T3 टच चिप को टच रिस्पॉन्सिवनेस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
G3 ईस्पोर्ट्स नेटवर्क चिप के बारे में दावा किया गया है कि यह कनेक्शन को बेहतर बनाती है और नेटवर्क लेटेंसी (देरी) को कम करती है। वहीं P4 सुपर डिस्प्ले चिप को तेजी से चलने वाले विज़ुअल्स की क्लैरिटी को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
इन-बिल्ट एक्टिव कूलिंग फैन सिस्टम
OnePlus Ace 7 Pro में एक इन-बिल्ट एक्टिव कूलिंग फैन और डुअल-चैनल ग्लेशियर कूलिंग सिस्टम होगा। यह कूलिंग हार्डवेयर गेमिंग और अन्य हैवी काम के दौरान पैदा होने वाली हीट को मैनेज करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि लाइवस्ट्रीम देखते हुए फ्लोटिंग विंडो में गेम खेलने से टेम्परेचर 6.8 डिग्री सेल्सियस तक कम रह सकता है। साथ ही ज्यादा टेम्परेचर वाले एनवायरमेंट में वीडियो कॉल के दौरान यह सिस्टम टेम्परेचर को 4.9 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है।

OnePlus Ace 7 सीरीज में स्टोरेज
यह कन्फर्म हो गया है कि OnePlus Ace 7 में 12GB + 256GB, 16GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 512GB RAM और स्टोरेज के ऑप्शन मिलेंगे। वहीं, Ace 7 Pro में 12GB + 256GB, 16GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन अवेलेबल होंगे।
कंपनी ने बताया है कि Ace 7 और Ace 7 Pro में BOE डिस्प्ले होंगे, जिनमें कस्टमाइज़्ड X4 ल्यूमिनिसेंट मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इनके LTPO AMOLED पैनल 165Hz तक के सिस्टम-वाइड रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगे। सपोर्टेड गेम्स में यह पैनल 185Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है। इसके अलावा OnePlus Ace 7 सीरीज में 9000mAh की बैटरी दी जा सकती है। चार्जिंग सपोर्ट 100W या उससे ज्यादा हो सकता है।
OnePlus Ace 7 सीरीज में प्रोसेसर
स्टैंडर्ड Ace 7 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 V (Snapdragon 8 Elite Gen 5 V) सीरीज चिपसेट होगा। जबकि Ace 7 Pro में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 (Qualcomm's Snapdragon 8 Elite Gen 5) प्रोसेसर दिया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन के लिए पहले ही टीज किया जा चुका है कि इनमें तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे। OnePlus ने यह भी कन्फर्म किया है कि ये हैंडसेट एंड्रॉइड 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलेंगे।

