Redmi Clip Neo: 32 घंटे बैटरी बैकअप और टाइटेनियम डिजाइन वाले नए ईयरबड्स बाजार में, जानें कीमत और फीचर्स
Published: Updated:
3 min read

Redmi Clip Neo में12mm डुअल-मैग्नेटिक ड्राइवर, ब्लूटूथ 5.4 और AI नॉइज रिडक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। (फोटो सोर्स- Xiaomi)
टेक डेस्क। Redmi ने चीन में अपने नए ईयरबड्स 'Redmi Clip Neo' लॉन्च कर दिए हैं। इन्हें 'Redmi K100' स्मार्टफोन के साथ पेश किया गया है। क्लिप-ऑन डिजाइन वाले इन ईयरबड्स में 12mm डुअल-मैग्नेटिक ड्राइवर, AI नॉइज रिडक्शन और एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट करने की सुविधा है। कंपनी के मुताबिक, ये ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ 32 घंटे तक चल सकते हैं। हर ईयरबड का वजन 5.3 ग्राम है और फ्लेक्सिबल टाइटेनियम वायर ब्रिज दिया गया है।
Redmi Clip Neo की कीमत और स्पेशल एडिशन
Redmi Clip Neo की चीन में कीमत CNY 399 (करीब 5,695.47 रुपए) बताई गई है। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने CryingCenter के साथ मिलकर एक लिमिटेड एडिशन गिफ्ट बॉक्स भी पेश किया है, जिसका प्राइस CNY 449 (6,409.45 रुपए) है। इस पैकेज में जीरो-डिग्री ब्लैक कलर के ईयरबड्स के साथ ब्रांडेड कैरी पाउच, स्टिकर सेट और कस्टम पैकेजिंग शामिल है।

12mm ड्राइवर और AI नॉइज रिडक्शन
Redmi Clip Neo में 12mm डुअल-मैग्नेटिक ड्राइवर दिए गए हैं। Xiaomi का दावा है कि ये सिंगल-मैग्नेटिक ड्राइवर की तुलना में 40% ज्यादा तेज साउंड दे सकते हैं। इनमें डायमंड जैसा कार्बन कोटिंग दी गई है, जो वॉइस में डिस्टॉर्शन कम करने में मदद करती है।
ईयरबड्स में बास कंपंसेशन, चार प्रीसेट इक्वलाइजर मोड और कस्टम 10-बैंड इक्वलाइजर मिलता है। कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन के साथ AI नॉइज रिडक्शन दिया गया है। इनमें कस्टम बटन कंट्रोल हैं, जिनसे म्यूजिक, कॉल और वॉयस असिस्टेंट को कंट्रोल किया जा सकता है।

32 घंटे की बैटरी और लाइट डिजाइन
Redmi Clip Neo एक बार चार्ज करने पर 7 घंटे तक प्लेबैक दे सकते हैं, जबकि चार्जिंग केस के साथ बैटरी बैकअप 32 घंटे तक बताया गया है। हर ईयरबड में 46mAh बैटरी और केस में 520mAh की बैटरी दी गई है। केस USB Type-C से चार्ज होता है। इसमें क्लाउड-गैप लाइट इफेक्ट 2.0 बैटरी इंडिकेटर मिलता है।
हर ईयरबड का वजन 5.3 ग्राम है। इसमें लिक्विड सिलिकॉन से कवर फ्लेक्सिबल टाइटेनियम वायर ब्रिज दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, डिजाइन को 25,000 बार मोड़ने की टेस्टिंग की गई है। इसे 1000 से ज्यादा कानों के आकार के डेटा के आधार पर तैयार किया गया है। वहीं, ब्लूटूथ 5.4, SBC और AAC कोडेक के साथ 10 मीटर तक की रेंज और डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी मिलती है।
यह भी पढ़ें-
Realme 17 Pro Series: 10,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ आएगा नया रियलमी फोन, लीक हुए फीचर्स

