Post Office vs Bank FD: कहां मिलेगा ज्यादा इंटरेस्ट, 5 लाख रुपए के इन्वेस्टमेंट पर ₹5,000 रिटर्न का अंतर; जानें कौन बेहतर
Published:
4 min read

Post Office Savings Schemes और FD दोनों पर मार्केट रिस्क का कोई असर नहीं पड़ता है। (AI जेनरेटेड इमेज)
बिजनेस डेस्क। आज के समय में लोग बिना मार्केट रिस्क के सुरक्षित इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, ताकि उनका पैसा न डूबे और फायदा हो। इसके लिए पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम (Post Office Savings Schemes) और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) जाने-पहचाने ऑप्शन हैं। इन दोनों ऑप्शन में गारंटीड रिटर्न मिलता है और मार्केट का भी कोई असर नहीं होता है। हालांकि, अब सवाल यह है कि दोनों ही ऑप्शन में से कौन बेहतर रिटर्न देता है।
वैसे मौजूदा समय में कई पोस्ट ऑफिस स्कीम में बड़े बैकों की 5 साल वाली FD से ज्यादा रिटर्न मिलता है। वहीं कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को ज्यादा FD इंटरेस्ट रेट दे रहे हैं। आइए Post Office Savings Schemes और FD में दोनों की तुलना करते हैं और देखते हैं कि कौन लंबे समय के लिए सबसे बेहतर रिटर्न ऑफर कर रहा है।

Post Office Schemes में इंटरेस्ट रेट
इंडिया पोस्ट के मुताबिक, नेशनल सेविंग टाइम डिपॉजिट में टेन्योर के आधार पर 6.9% से 7.5% तक का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इसमें 5 साल के डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा रेट मिलता है।
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) पर 7.7% का इंटरेस्ट रेट है, जबकि किसान विकास पत्र (KVP) पर 7.5% रेट है है। मंथली इनकम स्कीम (MIS) पर 7.4% रेट है, जबकि PPF पर अभी 7.1% इंटरेस्ट मिल रहा है।
सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) पर 8.2% सालाना इंटरेस्ट मिल रहा है। सुकन्या समृद्धि (SSY) पर भी 8.2% का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है, इसे खास तौर पर लड़कियों के लिए शुरु किया गया था।

बैंक FD में इंटरेस्ट रेट
बैंक FD इंटरेस्ट रेट का फायदा बैंक और टेन्योर के हिसाब से मिलता है। 7 अक्टूबर 2026 तक आम कस्टमर्स के लिए 5 साल वाली FD पर HDFC बैंक में लगभग 6.40%, ICICI बैंक में 6.50%, SBI में 6.05% और PNB में 6.10% इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।
इन बैंकों में 3 साल वाली FD पर इंटरेस्ट रेट 6.30% और 6.45% के बीच मिल रहा है। वहीं 1 साल की FD पर चारों बैंकों में 6.25% इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इससे पता चलता है कि 5 साल की FD कराने पर इन बड़े बैंकों मुकाबले पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में ज्यादा इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।
उदाहरण के लिए, कंपाउंडिंग और टैक्स के बिना 5 लाख रुपए इन्वेस्ट करने पर 7.5% इंटरेस्ट रेट के हिसाब से 1 साल में 37,500 इंटरेस्ट मिलेगा। वहीं 6.5% इंटरेस्ट रेट के हिसाब से 32,500 रुपए इंटरेस्ट मिलेगा। इस हिसाब से देखें तो एक ही इन्वेस्टमेंट अमाउंट पर 5,000 रुपए का अंतर आ रहा है।

दोनों ऑप्शन में रिस्क
पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स को सरकार के जरिए सपोर्ट मिलता है। बैंक डिपॉजिट में भी प्रोटेक्शन मिलता है, लेकिन इसकी एक लिमिट है। डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन 5 लाख रुपए तक के बैंक डिपॉजिट को कवर करता है। इसमें प्रिंसिपल और इंटरेस्ट दोनों शामिल हैं। dicgc.org.in
कौन सा ऑप्शन बेहतर है?
जो लोग सेविंग्स करने के लिए लंबे समय के सेफ्टी और कॉम्पिटिटिव इंटरेस्ट रेट चाहते हैं, उनके लिए पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स बेहतर रहेंगी। 5 साल के टाइम डिपॉजिट, NSC और SCSS कई बड़े बैंकों के FD से ज्यादा इंटरेस्ट रेट देते हैं।
हालांकि, जिन लोगों को जल्दी पैसों की जरूरत होती है, उनके लिए बैंक FD टेन्योर चुनने की चॉइस, आसान ऑनलाइन एक्सेस और ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी देती है।
ये भी पढ़ें-

