1 अक्टूबर से LPG का नया नियम : e-KYC नहीं कराई तो सिलेंडर नहीं मिलेगा, सब्सिडी भी बंद होगी; प्रोसेस समझिए
Published:
3 min read

e-KYC न कराने पर बुकिंग और सब्सिडी दोनों रुक सकती है। (AI जेनरेटेड इमेज)
बिजनेस डेस्क। LPG गैस सिलेंडर कस्टमर्स के लिए नया नियम लागू हुआ है। दरअसल, 1 अक्टूबर 2026 से LPG कस्टमर्स को सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर भरवाने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन कराना जरुरी होगा। अगर कस्टमर्स ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें LPG सिलेंडर नहीं मिलेगा। यानी LPG कस्टमर को सिलेंडर भरवाने के लिए e-KYC करवाना जरूरी होगा।
आइए जानते हैं कि बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन यानी e-KYC को कैसे पूरा करें और इसे न कराने पर क्या परेशानी होगी....

क्या बदलाव हुआ?
मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस ने 1 अक्टूबर 2026 से भारत में घरेलू LPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी को लेकर नया नियम लागू कर दिया है। नए नियम के मुताबिक, सब्सिडी के साथ LPG सिलेंडर लेने के लिए कस्टमर्स को बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा।
वहीं सरकार ने आधार बेस्ड e-KYC पूरा करने से पहले बुकिंग करने के समय को भी बदल दिया है। अब शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के कस्टमर्स पिछली बुकिंग के 25 दिन बाद अपना अगला सिलेंडर बुक कर सकते हैं। दरअसल ग्रामीण इलाकों के लिए यह समय 45 दिन कर दिया गया था।
किन लोगों को e-KYC नहीं करानी पड़ेगी
भारत में करीब 89.9% एक्टिव घरेलू LPG कस्टमर्स (27.43 करोड़ लोगों) ऐसे हैं, जिन्होंने सरकार के चलाए गए e-KYC अभियान के दौरान अपना वेरिफिकेशन पूरा कर लिया था। इसलिए,ऐसे कस्टमर्स को e-KYC कराने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोगों की बुकिंग बिना किसी रुकावट के होती रहेगी और उन्हें सब्सिडी भी मिलती रहेगी।
सभी घरेलू LPG कस्टमर्स को e-KYC कराना पड़ेगा। यह नियम इसलिए लागू किया गया है ताकि डुप्लिकेट या कमर्शियल के गलत इस्तेमाल को रोका जा सके।
अगर कस्टमर्स e-KYC नहीं कराते हैं तो क्या होगा?
अगर कस्टमर्स e-KYC नहीं करवाता है तो उसे सिलेंडर तो मिलता रहेगा, लेकिन उसे सब्सिडी का फायदा नहीं मिलेगा। कस्टमर्स को कमर्शियल/मार्केट रेट पर LPG सिलेंडर लेना होगा।
सरकार ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को निर्देश दिया है कि, जो LPG कस्टमर्स इन नियमों का पालन नहीं करते हैं, उनके ऊपर कुछ रोक लगाई जा सकती है, जैसे- ऐसे कस्टमर्स 14.2 kg घरेलू सिलेंडर की जगह सिर्फ 5 kg या 10 kg सिलेंडर वाला ही सिलेंडर बुक कर सकेंगे।

LPG कस्टमर्स e-KYC कैसे करें
e-KYC का प्रोसेस पूरी तरह से फ्री है। कस्टमर्स नीचे बताए गए तरीकों में से किसी एक तरीके से e-KYC पूरी कर सकते हैं।
1- जब सिलेंडर डिलीवरी वाला आपके घर सिलेंडर देने आए तो उनसे उनके डिवाइस पर बायोमेट्रिक स्कैन करने के लिए कह सकते हैं।
2- अपने आधार कार्ड और जानकारी के साथ अपने नजदीक की गैस एजेंसी में जाकर e-KYC पूरी कर सकते हैं।
3- आप अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके घर बैठे ही e-KYC प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको Play Store या App Store से दो ऐप इंस्टॉल करने होंगे।
सबसे पहले Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करें। (UIDAI के इस ऐप से अपना चेहरा स्कैन कर सकते हैं।)
अपने गैस प्रोवाइडर का ऐप डाउनलोड करें।
इंडियन गैस: IndianOil ONE
भारतगैस: HelloBPCL
एचपी गैस: HP PAY
इसके बाद अपने गैस प्रोवाइडर के ऐप को खोलें। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से e-KYC / आधार ऑथेंटिकेशन ऑप्शन चुनें। इसके बाद फेस-स्कैन के स्टेप्स फॉलो करें।
ये भी पढ़ें-

