Diwali पर संवत 2083 का आगाज: BSE-NSE में 1 घंटे खुलेगा बाजार, दोपहर 2:20 बजे से मुहूर्त ट्रेडिंग शुरू
Published:
2 min read

मुहूर्त ट्रेडिंग का प्री-ओपन सेशन दोपहर 2.05 बजे शुरू होगा। दोपहर 2.05 बजे से 2.10 बजे तक मार्केट और लिमिट ऑर्डर दिए जा सकेंगे।
बिजनेस डेस्क। दिवाली के मौके पर हर साल शेयर मार्केट में खास मुहूर्त ट्रेडिंग होती है। इस दिन मार्केट एक घंटे के खुलता है। इसे मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) कहा जाता है। 'मुहूर्त' का मतलब शुभ समय होता है। इस साल दीपावली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी। इसी दिन BSE, NSE और MCX में मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। इस खास कारोबारी सत्र के साथ हिंदू संवत 2083 की शुरुआत भी होगी। इसे नया हिंदू वित्त वर्ष माना जाता है।
मुहूर्त ट्रेडिंग का निवेशकों और कारोबारियों के लिए खास महत्व है। कई लोग शेयर खरीदकर नए साल की शुरुआत करते हैं। हालांकि, इस दौरान आम दिनों के मुकाबले कारोबार कम होता है, लेकिन परंपरा के चलते बड़ी संख्या में निवेशक इसमें हिस्सा लेते हैं।
अगर आप भी इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर खरीदने या बेचने की तैयारी कर रहे हैं, तो मार्केट का टाइम, प्री-ओपन सेशन, सेटलमेंट के नियम और इसके इतिहास से जुड़ी ये जरूरी बातें जान लीजिए...




यह भी पढ़ें-

