IDFC First Bank Share Price: Q1 नतीजों के बाद रॉकेट बना शेयर, 9% उछला, ब्रोकरेज से जानें खरीदें या होल्ड करें
Published:
3 min read

IDFC First Bank का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 132.2% बढ़कर 1,075 करोड़ रहा। (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)
बिजनेस डेस्क। IDFC First Bank के शेयरों में आज (सोमवार) जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के पहले क्वार्टर (अप्रैल-जून 2026) के मजबूत वित्तीय नतीजों के बाद इन्वेस्टर्स का भरोसा मजबूत हुआ है। इसके चलते BSE पर IDFC First Bank का शेयर करीब 9.48% की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। शेयर 85.70 रुपए पर खुला और 88.70 रुपए के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया।
IDFC First Bank Q1 FY27 रिजल्ट क्विक हाइलाइट्स
नेट प्रॉफिट | 1075 करोड़ (132.25 YoY की बढ़त) |
नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) | 5972 करोड़ (21% YoY उछाल) |
नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) | बढ़कर 5.96% हुआ |
ग्रॉस एनपीए | घटकर 1.51% |
ब्रोकरेज टारगेट | मोतीलाल ओसवाल ने 90 रुपए का टारगेट दिया (Buy रेटिंग) |
Q1 FY27 में प्रॉफिट दोगुने से अधिक, 1075 करोड़ पहुंचा
IDFC First Bank ने 25 जुलाई को जून तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक का नेट प्रॉफिट सालना आधार पर 132.2% बढ़कर 1075 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 463 करोड़ था।
बैंक के मुनाफे में बढ़त की वजह कोर बैंकिंग बिजनेस से बेहतर आय और प्रोविजनिंग में आई कमी है।
नेट इंटरेस्ट इनकम और मार्जिन में सुधार
ब्याज से होने वाली बैंक की शुद्ध आय (NII) 21% बढ़कर 5972 करोड़ हो गई, जो पिछले साल इसी क्वार्टर में 4933 करोड़ थी। स्ट्रांग रिटेल लोन ग्रोथ ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।
- नेट इंटेरस्ट मार्जिन (NIM): पिछले साल के 5.71% से सुधरकर 5.96% पर पहुंच गया है।
- ऑपरेटिंग प्रॉफिट: 14% की बढ़त के साथ 2,553 करोड़ दर्ज किया गया।
- प्रोविशंस: सालाना आधार पर घटकर 1,144 करोड़ रहे (जो पिछले साल 1,659 करोड़ थे)।
एसेट क्वालिटी में सुधार: NPA में गिरावट दर्ज की गई
IDFC First Bank की एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिल रहा है।
- ग्रॉस एनपीए (GNPA): जून 2026 के अंत तक घटकर 1.51% पर आ गया (मार्च तिमाही में यह 1.61% था)।
- नेट एनपीए (NNPA): घटकर 0.44% रह गया (मार्च तिमाही में 0.48% था)।
CEO वी. वैद्यनाथन ने कहा
"हम एक मजबूत गवर्नेंस और हाई-क्वालिटी बैंकिंग संस्थान बनाने पर ध्यान दे रहे हैं। पिछले कुछ सालों में किए गए टेक्नोलॉजी और बिजनेस इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश का असर अब नतीजों में दिख रहा है। बैंक का रिटर्न ऑन एसेट (ROA) 1% के पार पहुंच चुका है।"
IDFC First Bank शेयर प्राइस टारगेट: खरीदें, होल्ड या इंतजार करें
नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस और मार्केट एक्सपर्ट्स ने शेयर पर अपनी राय साझा की है:
मोतीलाल ओसवाल (रेटिंग- खरीदे, टारगेट- 90 रुपए)
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने शेयर पर 'BUY' कॉल बरकरार रखते हुए 90 रुपए का नया टारगेट दिया है। एसेट क्वालिटी में सुधार को देखते हुए ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के ई-अर्निंग्स अनुमान में 21% और 12% का इजाफा किया है।
INVasset PMS की राय
INVasset PMS के बिजनेस हेड हर्षल दसानी के मुताबिक, बैंक की लंबी अवधि की ग्रोथ स्टोरी काफी मजबूत है। हालांकि, नतीजों से पहले ही शेयर 87 रुपए के 52-वीक हाई के करीब पहुंच चुका था, यानी बाजार काफी हद तक इन अच्छे नतीजों को डिस्काउंट कर चुका है। फ्रेश एंट्री के लिए थोड़ी गिरावट या कंसोलिडेशन का इंतजार करना बेहतर रणनीति होगी।
यह भी पढ़ें-
Maruti Brezza Facelift 2026: किस वेरिएंट में कौन-सा इंजन मिलेगा, जानिए कीमत, फीचर्स और माइलेज

