Hyundai Bayon CNG जनवरी 2027 तक लॉन्च होगी: पेट्रोल मॉडल से 1 लाख महंगी, SUV में मिलेगा 60L टैंक और पावरफुल इंजन
Published:
2 min read

Hyundai Bayon का पेट्रोल मॉडल आने के बाद CNG वर्जन आएगा। (फोटो सोर्स- Hyundai)
ऑटो डेस्क। हुंडई (Hyundai) ने अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV बेयोन (Bayon) को 9.99 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन, लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और 12.3 इंच के दो डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। अब पेट्रोल मॉडल लाने के बाद Hyundai ने ऐलान किया है कि वह जनवरी 2027 तक Bayon SUV का CNG वर्जन लॉन्च कर सकती है।

Hyundai Bayon CNG इंजन
Hyundai Bayon CNG में वही इंजन सेटअप मिलेगा, जो Kia Carens Clavis CNG में दिया गया है। यह इंजन 94.6 bhp की पावर और 123.2 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ सिर्फ 6-स्पीड MT को जोड़ा जा सकता है। Clavis की तरह ही Bayon में भी बूट में 60-लीटर का टैंक दिया जाएगा।

मार्केट पोजिशन
मार्केट में अब CNG गाड़ियों का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में अब हर कंपनी इस मार्केट में कदम रखना चाहती है। ऐसे में हुंडई ने Bayon को CNG पावरट्रेन के साथ लाने का फैसला किया है। अगले साल क्रेटा की न्यू जेनरेशन की कार आने वाली है और कीमत में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Hyundai Bayon CNG संभावित कीमत
Hyundai Bayon के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरु होती है। वहीं CNG वेरिएंट की कीमत 1 लाख रुपए ज्यादा हो सकती है। कंपनी इसे लोअर ट्रिम्स के साथ टॉप ट्रिम्स में भी पेश कर सकती है। लॉन्चिंग के बाद Bayon CNG का मुकाबला Maruti Suzuki और Toyota की मिडसाइज SUV से होगा।
ये भी पढ़ें-

