अन्नपूर्णा योजना 2026 अपडेट: महिलाओं को 3000 रुपए मिलेंगे, 3 जून से बैंक खाते में पैसा आएगा
Published:
3 min read

यह AI जेनरेटेड सिम्बॉलिक इमेज है। इसे न्यूज नेचर के लिहाज से क्रिएट किया गया है।
बिजनेस डेस्क। पश्चिम बंगाल सरकार की अन्नपूर्णा योजना (Annapurna Yojana) लागू होने जा रही है। इस स्कीम के तहत पात्र महिलाओं के बैंक अकाउंट में 3,000 रुपए भेजे जाएंगे। पहली किस्त का ट्रांसफर 3 जून से शुरू होगा।
इस स्कीम के लिए महिलाओं की उम्र 25 साल 60 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही किसी गवर्नमेंट डिपार्टमेंट में परमानेंट कर्मचारी नहीं होनी चाहिए। न ही उसे सरकारी पेंशन मिल रही हो। इसके अलावा इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाली महिलाएं भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगी।
अन्नपूर्णा योजना के लिए अप्लाई कैसे करें
सरकार ने योजना में शामिल होने के लिए 12 पेज का आवेदन फॉर्म जारी किया है। इस फॉर्म को आवेदक को भरना होगा। फिर संबंधित अधिकारियों द्वारा उसका वेरिफिकेशन किया जाएगा। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद लाभार्थी का नाम स्कीम में शामिल किया जाएगा। यह एनरोलमेंट प्रोसेस 1 जून से शुरू होकर अगले 90 दिनों तक चलेगी। आवेदन की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से उपलब्ध रहेगी।
15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर
कई लोगों को फॉर्म भरने में दिक्कत हो सकती है। इस लिए विशेष सहायता की व्यवस्था की गई है। 15 से 17 जून को जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे। जहां आवेदन फॉर्म भरने में महिलाओं की मदद की जाएगी।
अन्नपूर्णा योजना आवेदन के लिए कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी हैं
योजना में आवेदन करने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स की आवश्यता होगी। इनमें आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। अप्लाई करने से पहले सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने के प्रोसेस आसान हो जाएगी। वेरिफिकेशन में भी समय कम लगेगा।
अन्नपूर्णा योजना का एप्लिकेशन स्टेटस कैसे चेक करें
ऑनलाइन स्टेटस देखने के लिए योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। 'ट्रैक एप्लीकेशन' पर क्लिक करें और 'एप्लीकेशन रिफरेन्स नंबर' दर्ज करें। वहीं, ऑफलाइन स्थिति जानने के लिए अपने स्थानीय ब्लॉक कार्यालय या नगर निगम ऑफिस में जाकर आवेदन की रसीद दिखानी होगी।
आवेदन फॉर्म को लेकर विवाद
अन्नपूर्णा योजना के 12 पेज के आवेदन फॉर्म को लेकर विवाद हो रहा है। फॉर्म में परिवार के हर सदस्य से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी गई है। कुछ लोगों का मानना है कि इतनी ज्यादा जानकारी और दस्तावेजों की मांग के कारण कई जरूरतमंद महिलाएं स्कीम से बाहर रह सकती हैं। हालांकि सरकार साफ किया कि पात्र महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों की टीम घर-घर जाकर फॉर्म भरने में मदद करेगी।

