Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी सेल, SBI-Axis कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट, नए प्रोडक्ट भी लॉन्च होंगे
Published:
3 min read

Amazon की प्राइम डे सेल 4 से 6 जुलाई तक चलेगी। कंपनी प्राइम मेंबरशिप पर भी छूट देगी। (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)
बिजनेस डेस्क। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) की अगली प्राइम डे सेल (Prime Day Sale) जुलाई के पहले वीक में आयोजित की जाएगी। यह तीन की सेल सिर्फ अमेजन प्राइम (Amazon Prime) मेंबर्स के लिए होगी। जिसमें सभी लिडिंग प्रोडेक्ट कैटेगरी पर डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल में एक्सक्लूसिव डील्स, नए प्रोडक्ट लॉन्च और एंटरटेनमेंट ऑफर्स भी शामिल होंगे।
प्राइम डे का यह 10वां एडिशन है। इस मौके पर कंपनी प्राइम सब्सक्रिप्शन पर विशेष छूट दे रही है। Amazon इस बार SBI और Axis बैंक के साथ पार्टनरशिप कर ग्राहकों को कार्ड पेमेंट पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट देगा।
Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरुआत होगी
तीन दिवसीय शॉपिंग इवेंट 4 जुलाई को रात 12 बजे शुरू होगा और 6 जुलाई को रात 11.59 बजे खत्म होगा। प्राइम मेंबर्स को 72 घंटे तक स्पेशल ऑफर्स और डील्स का फायदा मिलेगा। सेल के दौरान SBI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन के जरिए शॉपिंग करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

AI-पावर्ड पर्सनलाइज्ड फीचर पेश होगा
प्राइम डे के 10 साल पूरे होने के अवसर पर अमेजन अपने कस्टमर्स के लिए AI-पावर्ड पर्सनलाइज्ड 'प्राइम प्लेबैक' (Prime Playback) फीचर पेश करेगा। यह फीचर कस्टमर्स को उनके शॉपिंग माइलस्टोन, सेविंग और फेवरेट स्ट्रीमिंग कंटेंट की झलक दिखाएगा। यह सुविधा 18 जून से उपलब्ध कराई जाएगी।
प्राइम मेंबरशिप पर भी मिल रही है छूट
प्राइम डे की 10 एनिवर्सरी के मौके पर अमेजन नए कस्टमर्स के लिए लिमिटेड-टाइम के मेंबरशिप ऑफर लेकर आया है। स्टैंडर्ड एनुअल प्राइम मेंबरशिप 1,499 की बजाय 999 रुपए में उपलब्ध होगी। वहीं, प्राइम लाइट मेंबरशिप की कीमत 799 रुपए से घटाकर 599 रुपए कर दी गई है। प्राइम शॉपिंग एडिशन 399 रुपए के बजाय 299 रुपए प्रति वर्ष में उपलब्ध होगी।

AI टूल्स और अमेजन पे लेटर की सुविधा भी
ग्राहक प्राइम डे सेल के दौरान रूफस जैसे AI टूल्स की मदद से प्रोडक्ट सर्च और ऑर्डर दे सकेंगे। इसके अलावा लेंस AI, AI रिव्यू हाइलाइट्स, क्विक व्यू और बाइंग गाइड्स जैसे फीचर्स भी सही प्रोडक्ट चुनने में मदद करेंगे। प्राइम डे सेल में इको स्मार्ट स्पीकर्स, एलेक्सा स्मार्ट डिस्प्ले और फायर टीवी डिवाइस पर 45% तक की छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें-
iPhone, MacBook और iPad महंगे हो सकते हैं: टिम कुक ने कहा- कीमत बढ़ाना अब मजबूरी, जानिए वजह

