8th Pay Commission Update-22436: सुझाव भेजने की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 15 जून तक मेमोरेंडम दे सकते हैं
Published:
4 min read

यह AI जेनरेटेड सिम्बॉलिक इमेज है। इसे न्यूज नेचर के लिहाज से क्रिएट किया गया है।
बिजनेस डेस्क। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) ने सुझाव और मांगों से जुड़े मेमोरेंडम सबमिट करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है। अब 15 जून 2026 तक अपने सुझाव आयोग को भेज सकते हैं। इससे पहले यह समय सीमा 31 मई 2026 तक थी।
15 जून तक मेमोरेंडम जमा कर सकते हैं
आयोग ने पिछले हफ्ते जारी एक नोटिफिकेशन में कहा कि कर्मचारी संगठनों, यूनियनों, पेंशनर्स और अन्य हितधारकों को अपने सुझाव भेजने के लिए अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। अब मेमोरेंडम जमा करने की आखिरी तारीक 15 जून है। मेमोरेंडम सबमिट करने की प्रोसेस 5 मार्च 2026 से शुरू हुई थी। शुरुआत में इसकी आखिरी तारीख 30 अप्रैल तय की गई थी। जिसे बाद में बढ़ाकर 31 मई किया गया था। अब इसे फिर बढ़ा दिया गया है।
कौन-कौन भेज सकता है सुझाव
8वें वेतन आयोग ने कई श्रेणियों के लोगों और संस्थाओं से सुझाव मांगे हैं। इनमें शामिल हैं-
- केंद्रीय सरकार के औद्योगिक और गैर-औद्योगिक कर्मचारी
- अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारी
- रक्षा बलों के कर्मचारी
- केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारी
- भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग के कर्मचारी
- सुप्रीम कोर्ट के अधिकारी और कर्मचारी
- अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायिक अधिकारी
- पेंशनर्स
- कर्मचारी संघ और यूनियन
- केंद्रीय मंत्रालय, डिपार्टमेंट और सरकारी संगठन
8वें वेतन आयोग को सुझाव कैसे भेजे
अगर आप अपने सुझाव आयोग तक पहुंचाना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी।
सबसे पहले 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट https://8cpc.gov.in/ या MyGov के मेमोरेंडम पोर्टल https://innovateindia.mygov.in/8cpc-memorandum-submission/ पर जाएं। इसके बाद अपनी कैटेगरी चुनें, जैसे-
- व्यक्तिगत कर्मचारी/पेंशनभोगी
- संघ या यूनियन
- मंत्रालय या विभाग
- फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के जरिए OTP वेरिफिकेशन पूरा करें। अब मेमोरेंडम फॉर्म में अपनी राय और सुझाव दर्ज करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म ऑनलाइन सबमिट कर दें। सबमिशन के बाद एक यूनिक मेमो आईडी मिलेगी। जिसकी मदद से एप्लिकेशन स्टेटस को ट्रैक किया जा सकेगा।
आयोग की महत्वपूर्ण जानकारी
आयोग ने साफ किया है कि हार्ड कॉपी, फिजिकल कॉपी, ईमेल या PDF के जरिए भेजे गए मेमोरेंडम पर विचार नहीं किया जा सकता। इसलिए सभी सुझाव सिर्फ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमा करें।
8वें वेतन आयोग के अध्यक्ष और सदस्य कौन हैं
8वें वेतन आयोग की अध्यक्षता पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। आयोग के अन्य प्रमुख सदस्य हैं-
- पंकज जैन (पूर्व IAS अधिकारी)- सदस्य सचिव
- प्रोफेसर पुलक घोष- वित्त विशेषज्ञ और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य
कर्मचारियों के साथ बैठकों का कार्यक्रम जारी
सुझाव लेने की प्रक्रिया के साथ आयोग अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कर्मचारियों और अन्य हितधारकों से बैठक भी कर रहा है।
जम्मू-कश्मीर
श्रीनगर में 1 से 4 जून तक बैठक आयोजित की जा रही हैं। इसके लिए अपॉइंटमेंट लेने की अंतिम तारीख 16 मई थी।
लद्दाख
बैठक 8 जून को होगी। इसके लिए भी 16 मई तक अपॉइंटमेंट मांगे गए थे।
उत्तर प्रदेश
लखनऊ में 22 और 23 जून को बैठक आयोजित की जाएगी। 10 जून तक अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
ओडिशा
भुवनेश्वर में 6 और 7 जुलाई को बैठक होगी। यहां 15 जून तक अपॉइंटमेंट लेने की अंतिम तारीख रखी गई है।
यह भी पढ़ें-

