जम्मू कश्मीर के उधमपुर में मुठभेड़: जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकी ढेर; हथियार भी बरामद
Published:
2 min read

इंडियन आर्मी, CRPF, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के जवान इस ऑपरेशन में शामिल रहे। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकियों को मार गिराया। इंडियन आर्मी, CRPF और J&K पुलिस SOG की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी है।
अधिकारियों ने कहा- बुधवार शाम को उधमपुर के मजाल्टा में कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखीं। इलाके में सुरक्षाबलों ने घेरा बनाकर सर्च ऑपरेशन किया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी फायरिंग में 2 आतंकी मारे गए।
कई हथियार बरामद
J-K पुलिस ने जानकारी देते हुए सोशल मीडिया X पर लिखा- तुम भाग सकते हो, लेकिन छुप नहीं सकते। ऑपरेशन सोन में पाकिस्तानी टेरेरिस्ट ग्रुप जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 2 आतंकी सद्दाम और मुस्तफा मारे गए हैं। पुलिस ने AK असॉल्ट राइफल, M4 कारबाइन, एक ग्लॉक पिस्टल और 4 ग्रेनेड बरामद किए हैं।
आतंकियों की नहीं हुई पहचान
शुरु में यह ऑपरेशन J&K पुलिस और स्पेशल पैरा ट्रूपर्स ने किया। बाद में उस इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजे गए। इंडियन आर्मी, CRPF, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के जवान इस ऑपरेशन में शामिल रहे।
यह ऑपरेशन पीर पंजाल क्षेत्र में चलाया जा रहा है। हाल ही में राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े कथित ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) नेटवर्क का खुलासा हुआ था।
यह खबर भी पढ़ें
J-K में एक आतंकी ढेर: AK राइफल समेत अन्य सामान बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी
2 दिन पहले पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया था
15 सितंबर को राजौरी पुलिस ने 3 लोगों को पीर पंजाल में कथित तौर पर टेरर मॉड्यूल को ऑपरेट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपियों के नाम जाकिर हुसैन, मोहम्मद आजम और मोहम्मद मुश्ताक शामिल हैं।
4 सितंबर को एक आतंकी मारा गया
4 सितंबर को जम्मू कश्मीर के बडगाम के अशदार में सुरक्षाबलों के ज्वाइंट ऑपरेशन में एक आतंकी मारा गया था। यह एंटी-टेरर ऑपरेशन बडगाम की ऊंची पहाड़ियों में किया गया। इस ऑपरेशन में आर्मी के 10 पैरा कमांडो, जम्मू-कश्मीर पुलिस (SOG) और CRPF के जवान शामिल रहे।

