U-19 वर्ल्ड कप विनर मनजोत कालरा गिरफ्तार: LPL करप्शन केस में एक्शन, श्रीलंका क्रिकेट बोला- यहां जीरो टॉलरेंस पॉलिसी
Published: Updated:
3 min read

मनजोत कालरा ने स्पोर्ट्स बिजनेस में एंट्री की और 2026 सीजन से पहले जाफना किंग्स के ओनरशिप ग्रुप का हिस्सा बने।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत को 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले बल्लेबाज मनजोत कालरा (Manjot Kalra) को लंका प्रीमियर लीग (LPL 2026) के कथित करप्शन केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व अंडर-19 प्लेयर मनजोत पर एक खिलाड़ी को करप्ट प्रैक्टिस (मैच फिक्सिंग/स्पॉट फिक्सिंग के प्रयास) के लिए उकसाने का गंभीर आरोप है। मनजोत LPL 2026 सीजन से ठीक पहले जाफना किंग्स (Jaffna Kings) के को-ओनर (ओनरशिप ग्रुप) थे।
श्रीलंका पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। कोर्ट में पेशी के बाद मनजोत कालरा को 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, LPL करप्शन मामले में भारत के एक और नागरिक युवराज पुष्पा (Yuvraj Pushpa) को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्हें भी कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

क्या है पूरा मामला?
श्रीलंकाई जांच अधिकारियों के अनुसार, LPL 2026 के दौरान एक खिलाड़ी को मोटी रकम का ऑफर देकर मैच प्रभावित करने की कोशिश की गई थी। राहत की बात यह रही कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही जांच एजेंसियों को इसकी भनक लग गई थी। इसके बाद सीजन के पहले ही दिन पुलिस ने यह एक्शन लिया।
बता दें कि 27 साल मनजोत कालरा LPL 2026 सीजन से ठीक पहले जाफना किंग्स (Jaffna Kings) के को-ओनर ग्रुप (ओनरशिप ग्रुप) से जुड़े थे। उनकी गिरफ्तारी टीम के पहले मैच से महज कुछ घंटे पहले हुई।
जीरो टॉलरेंस पॉलिसी
श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने कहा कि करप्शन के मामलों में उसकी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। बोर्ड ने कहा कि वह जांच एजेंसियों को पूरा सपोर्ट देगा।
SLC ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा कि अगर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट को किसी भी तरह की मदद चाहिए होगी, तो बोर्ड पूरा सहयोग करेगा। साथ ही यह भी साफ किया कि टूर्नामेंट तय शेड्यूल के मुताबिक जारी रहेगा।
बोर्ड ने बताया कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उसकी एंटी-करप्शन यूनिट ने सरकारी जांच एजेंसी के साथ मिलकर काम किया था। इसके अलावा प्लेयर्स को जागरूक करने और लीग की इंटीग्रिटी बनाए रखने के लिए स्वतंत्र स्पोर्ट्स इंटीग्रिटी ऑर्गेनाइजेशन इंटीग्रिटी मेंटर्स की भी मदद ली गई है।

2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप के हीरो कालरा
मनजोत कालरा 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के हीरो रहे थे। पृथ्वी शॉ की कप्तानी में खेले गए फाइनल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद सेंचुरी लगाई थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। बाद में उन्होंने स्पोर्ट्स बिजनेस में एंट्री की और 2026 सीजन से पहले जाफना किंग्स के ओनरशिप ग्रुप का हिस्सा बने।

