RG Kar case: CM सुवेंदु ने कोलकाता के पूर्व कमिश्नर समेत 3 IPS को सस्पेंड किया; जांच में लापरवाही का आरोप
Published:
2 min read

CM सुवेंदु अधिकारी ने तीनों अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए
नेशनल डेस्क. पश्चिम बंगाल में CM पद की शपथ लेने के बाद से सुवेंदु अधिकारी एक्शन में हैं। अब उन्होंने RG Kar रेप-मर्डर केस में कोलकाता के पूर्व कमिश्नर समेत 3 IPS को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। इन पर 2024 में RG Kar रेप-मर्डर केस की जांच में लापरवाही का आरोप है।
सुवेंदु अधिकारी ने कहा, बंगाल सरकार RG Kar मामले में कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल और दो अन्य IPS अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करेगी। उन्होंने कहा, तीनों अधिकारी कथित तौर पर मामले की गड़बड़ी में शामिल थे। इन्होंने पीड़ित के माता-पिता को रिश्वत की पेशकश की और केस के संबंध में बिना अनुमति के प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। अधिकारी ने साफ किया कि राज्य सरकार मामले की जांच में हस्तक्षेप नहीं करेगी, क्योंकि मामला पहले से CBI के पास है और कोर्ट में लंबित है। उन्होंने कहा, तीनों अधिकारियों के खिलाफ जांच का नेतृत्व राज्य मुख्य सचिव की गाइडेंस में गृह सचिव करेंगे।
क्या है मामला
दरअसल, अगस्त 2024 में कोलकाता के RG Kar हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। उसके साथ रेप किया गया था। इस मामले में अस्पताल प्रशासन और पुलिस पर सबूत मिटाने के भी आरोप लगाए थे। हालांकि, देशभर में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद हुई जांच में सामने आया था कि डॉक्टर के साथ सिविक वॉलिंटियर संजय रॉय ने रेप किया था और उसकी हत्या कर दी थी।
RG Kar पीड़िता की मां ने जीता चुनाव
RG Kar पीड़िता की मां ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए बीजेपी के टिकट पर पानीहाटी से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की। उन्होंने बुधवार को विधायक के तौर पर शपथ ली और कहा कि विधायक के तौर पर उनकी शपथ बेटी के लिए न्याय की लड़ाई में पहला निर्णायक कदम है।
उन्होंने कहा, जब मैं पिछली सरकार में बेटी के लिए न्याय की मांग के लिए विरोध कर रही थी तो पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। लेकिन अब वही पुलिसकर्मी मेरे साथ सेल्फी ले रहे हैं और मेरी सुरक्षा में तैनात हैं।

