जब PAK बॉक्सर बोला- मुझे नरेंद्र नाम से नफरत: PM मोदी से मुलाकात में भारतीय बॉक्सर ने सुनाया किस्सा; लवलीना बोलीं- भारत का गलत मैप भी ठीक हो गया
Published: Updated:
5 min read

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत 13 गोल्ड समेत 39 मेडल जीतकर चौथे नंबर पर रहा। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 इस बार स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक हुए। इसमें भारत 13 गोल्ड समेत 39 मेडल जीतकर चौथे नंबर पर रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (9 अगस्त) को इन मेडल विनर्स से मुलाकात की। इस दौरान PM मोदी ने बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन से मैप कंट्रोवर्सी को लेकर मजाकिया अंदाज में सवाल पूछा। साथ ही बॉक्सर जादुमनी सिंह से कारगिल दिवस पर पाकिस्तानी बॉक्सर के खिलाफ जीत को लेकर भी बात की।
जब PAK बॉक्सर ने कहा- मुझे नरेंद्र नाम से नफरत
इसी सम्मान समारोह में भारतीय बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ने 2015 के वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि तब हारने वाले पाकिस्तानी बॉक्सर ने कहा था कि- मुझे 'नरेंद्र' नाम से नफरत है। यह बात सुनकर PM मोदी हंसी नहीं रोक सके।
हेवीवेट बॉक्सर और CWG 2026 के सिल्वर मेडलिस्ट नरेंद्र बेरवाल किस्सा सुनाते हुए कहा कि उन्होंने 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में एक पाकिस्तानी बॉक्सर को हराया था। तब दोनों के सिर में चोट लगी थी और उनका इलाज चल रहा था। तभी उस पाकिस्तानी बॉक्सर ने कहा था- आपका नाम नरेंद्र है, आपके कोच का नाम नरेंद्र है, आपके प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र है। मुझे 'नरेंद्र' नाम से नफरत है
नरेंद्र बेरवाल ने बताया कि उस 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में उनके कोच नरेंद्र राणा थे। इससे एक साल पहले यानी 2014 लोकसभा चुनाव जीतकर नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे।
ग्लास्गो के एक रेस्टोरेंट में भारत का गलत मैप लगा था
PM मोदी ने लवलीना से कहा कि क्या हुआ, रेस्टोरेंट वाले से झगड़ा कर रही थी? इस पर लवलीना ने बताया कि उन्हें रेस्टोरेंट में भारत का गलत मैप देखकर बुरा लगा था। उन्होंने रिक्वेस्ट करके ही अपनी बात रखी थी और अब रेस्टोरेंट ने गलती मानकर मैप को ठीक भी कर लिया है।
आइए अब मामला समझते हैं कि आखिर यह मैप कंट्रोवर्सी क्या थी? दरअसल, इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बॉक्सर्स ने 7 गोल्ड समेत टोटल 10 मेडल जीते हैं। इसी का जश्न मनाने के लिए सभी बॉक्सर ग्लास्गो के भारतीय रेस्टोरेंट 'Mister Singh's India, The Home of Curry' गए थे।
इसी दौरान असम की बॉक्सर लवलीना की नजर नैपकिन पर पड़ी, जिस पर भारत का नक्शा गलत छापा हुआ था। मैप में नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों को हटा दिया गया था। नैपकिन के अलावा रेस्टोरेंट में जहां भी भारत का नक्शा लगा था, वह इसी तरह गलत था।
लवलीना ने इसकी शिकायक की थी
तब लवलीना इसकी शिकायत की। इस पर एक्शन लेते हुए रेस्टोरेंट के मैनेजमेंट की ओर से मैप ठीक करने का वादा किया था। इसकी पुष्टि बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के प्रेसिडेंट अजय सिंह ने भी की थी। उन्होंने यह भी क्लियर किया कि रेस्टोरेंट के मालिक या मैनेजमेंट से कोई झगड़ा या अनबन नहीं हुई।
लवलीना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने रेस्टोरेंट ऑनर से कहा था- प्लीज आप लोग बुरा मत मानिए। मुझे यह थोड़ा बुरा लगा। इंडिया के मैप में हमारा नॉर्थ-ईस्ट नहीं है। बाहर भी लगे मैप में नॉर्थ-ईस्ट कट कर दिया है। नॉर्थ-ईस्ट से आने वाले हम जैसे लोगों को इस बात से दुख हुआ है। प्लीज अगली बार से इसका थोड़ा ध्यान रखिएगा।
इसे भी पढ़ें: CWG में जादुमनी ने पाकिस्तानी सुमामा को हराया: भारतीय बॉक्सर ने कहा- ये जीत कारगिल हीरोज के लिए, अब गोल्ड जीतूंगा
इसी वीडियो में अजय सिंह भी दिखे, जिन्होंने बीच में यह बताया कि भारत के मैप में जम्मू-कश्मीर भी अधूरा दिखाया। इसे भी ठीक करने की जरूरत है।
अब PM मोदी के सवाल पर क्या कहा?
रविवार को मुलाकात के दौरान जब PM मोदी ने पूछा- क्या हुआ जब वो रेस्टोरेंट वाले से झगड़ा कर रही थी?
इस पर लवलीना ने कहा- हम लोगों का अच्छा परफॉर्मेंस था। आखिरी दिन (कॉमनवेल्थ गेम्स का) भी था। सभी जीतकर गए थे और सभी भारतीय थे, तो मुझे थोड़ा बुरा लग रहा था। मैंने उनको अच्छे से ही बोला था, रिक्वेस्ट की थी। उन्होंने मान भी लिया और मैप चेंज भी हो गया।
इसके बाद PM मोदी ने कहा- वो विजय की परिस्थिति, खुशी और विजय का आनंद का माहौल था। गेम पूरे हो चुके हैं और साथियों के साथ हंसी-मजाक के मूड में हैं। ऐसे में समय उस मैप पर नजर जाना और उसको रजिस्टर्ड करना। सिर्फ मेडल लेते समय देश खड़ा हो जाता है ऐसा नहीं, बल्कि अंदर से भी देश का भाव हो। यह वीडियो सामान्य नहीं है। लंबे समय तक लोगों को याद रहेगा।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के 13 कॉमनवेल्थ में 83 मेडल: भारत के ब्रॉन्ज इससे ज्यादा; इंडिया के 216 गोल्ड समेत 603 मेडल, देखें कम्पैरिजन
जो खेलेगा वो खिलेगा
एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कॉमनवेल्थ की गोल्ड विनर बॉक्सर साक्षी चौधरी ने बताया कि PM मोदी ने सभी को इन्वाइट किया है। इस वीडियो में PM मोदी ने कहा- जो खेलेगा, वो खिलेगा। ऑलवेज चीयर फॉर भारत।

