NEET पेपर लीक घोर पाप : NDA संसदीय दल की बैठक में PM मोदी बोले- दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे
Published:
2 min read

पीएम मोदी ने मंगलवार को NDA संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया.
नेशनल डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को NDA की संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने NEET पेपर लीक को घोर पाप बताया। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
NDA की बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि मीटिंग को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- एग्जाम में गड़बड़ी की खबरें मिलने पर सरकार ने तुरंत कार्रवाई की, 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके अलावा, छात्रों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए, बिना किसी देरी के दोबारा परीक्षा कराई गई और नतीजे घोषित किए गए। उन्होंने भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जा रहे कड़े कदमों के बारे में भी बताया। उन्होंने दोषियों को सजा देने और मिलकर एक ऐसी व्यवस्था बनाने पर जोर दिया जिसमें कोई कमी न हो।
पीएम ने कहा- मानसून सत्र के दौरान NDA सकारात्मक भूमिका निभाएगा। देश के हित में लाए जाने वाले बिलों को पारित कराने के हमारे संकल्प में हम एकजुट हैं। हम विपक्ष से भी आग्रह करते हैं कि भले ही अलग-अलग पार्टियों की राय अलग-अलग हो, लेकिन वे देश, उसके भविष्य और युवाओं के लिए मिलकर काम करें।
ये भी पढ़ें: सरकार ने कैसे संभाला CJP का संसद मार्च: पुलिस को संयम बरतने को कहा, प्रोटेस्टर्स को धीरे-धीरे आगे बढ़ने दिया; जेपी नड्डा को प्रदर्शनकारियों से बातचीत की जिम्मेदारी दी
सोनम वांगचुक अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज करा सकेंगे: दिल्ली HC ने मेदांता शिफ्ट करने की अनुमति दी; डॉक्टरों का पैनल बनेगा

