CISCE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं का एग्जाम शेड्यूल 13 नवंबर तक जारी हो सकता है ; यहां अपडेट्स
Published:
2 min read

पिछले साल दोनों बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल 13 नवंबर को जारी किया गया था।
एजुकेशन डेस्क. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइमटेबल जल्द जारी किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो टाइमटेबल 13 से 15 के बीच जारी किया जा सकता है। हालांकि पिछले साल दोनों बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल 13 नवंबर को जारी किया गया था। स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद इसकी ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर पाएंगे।
कैसे कर सकते हैं PDF डाउनलोड
10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
- अब 'Examination' सेक्शन में जाएं।
- यहां ICSE 2027 या ISC 2027 टाइमटेबल के लिंक को ओपन करें।
- ऑफिशियल PDF डाउनलोड करें।
- PDF में अपने सब्जेक्ट की परीक्षा की तारीख, टाइमिंग और जरूरी निर्देशों को ध्यान से चेक करें।
पिछले साल कब से शुरू हुई थी परीक्षा
पिछले एकेडमिक सेशन में ICSE 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक हुई थीं। वहीं, ISC 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल 2026 तक कराई गई थीं।
2025-26 के सेशन का मक्या था
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने पिछले साल 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किए थे। इस दौरान ICSE 10वीं का ओवरऑल पासिंग परसेंटेज 99.18% रहा, जबकि ISC 12वीं का पासिंग परसेंटेज 99.13% नोट किया गया था।

