बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा का शेड्यूल जारी: 12वीं की परीक्षा 19 नवंबर से; 10वीं की परीक्षा 23 नवंबर से
Published:
2 min read

इंटरमीडिएट के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक कराई जाएगी।
एजुकेशन डेस्क. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं-12वीं की सेंट-अप परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे या फिर ये परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे, उन्हें बोर्ड एग्जाम में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। यानी उन्हें एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। हालांकि यह नियम कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स और इम्प्रूवमेंट कैटेगरी के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों पर लागू नहीं होगा। इन सभी को सेंट-अप परीक्षा से छूट दी गई है।
कब होगी परीक्षा
शेड्यूल के मुताबिक, इंटरमीडिएट (12वीं) की सेंट-अप परीक्षा 19 से 28 नवंबर तक होगी। वहीं, मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा 23 से 27 नवंबर तक। इंटरमीडिएट के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक कराई जाएगी। जबकि मैट्रिक के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा 28 नवंबर को होगी।
दो शिफ्ट्स में एग्जाम
इंटरमीडिएट (12वीं) की सेंट-अप परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षा का शेड्यूल साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स और वोकेशनल स्ट्रीम के छात्रों के लिए जारी किया गया है।
12वीं की कौन सी परीक्षा कब होगी
- 19 नवंबर – फिजिक्स, फिलॉसफी और एंटरप्रेन्योरशिप
- 20 नवंबर – मैथमेटिक्स, जियोग्राफी और बायोलॉजी
- 21 नवंबर – इंग्लिश और बाकी लैंग्वेजेज की परीक्षा
- 23 नवंबर – हिंदी, कंप्यूटर साइंस और वोकेशनल सब्जेक्ट्स
- 25 नवंबर – एग्रीकल्चर, इकोनॉमिक्स और साइकोलॉजी
- 26 नवंबर – सोशियोलॉजी और म्यूजिक
- 27 नवंबर – हिस्ट्री और होम साइंस
- 28 नवंबर – वोकेशनल सब्जेक्ट्स की परीक्षा
मैट्रिक (10वीं) के छात्र अपने स्कूल से परीक्षा शेड्यूल प्राप्त कर सकते हैं।
सेंट-अप परीक्षा क्या होती है
बिहार बोर्ड (BSEB) द्वारा कंड्क्ट की जाने वाली सेंट-अप परीक्षा (Sent-Up Exam) एक प्री-बोर्ड परीक्षा होती है, जो छात्रों की फाइनल बोर्ड परीक्षा से पहले उनकी तैयारी का आकलन करने के लिए ली जाती है।

