SSC की 3 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी: 17 नवंबर से शुरू होंगे एग्जाम; कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होगी परीक्षा
Published:
2 min read

यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी।
एजुकेशन डेस्क. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने तीन भर्ती परीक्षाओं की डेट्स जारी कर दी हैं। इनमें कोस्ट गार्ड, डिपार्टमेंटल टाइपिंग टेस्ट और दिल्ली पुलिस SI के एग्जाम डेट्स शामिल हैं। कैंडिडेट्स SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
17 नवंबर से शुरू होंगे एग्जाम
कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट (CGEPT) बैच 01/2027 और 02/2027 की परीक्षा 17 और 18 नवंबर 2026 को होगी। एनुअल डिपार्टमेंटल टाइपिंग टेस्ट (इंग्लिश/हिंदी) और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट (इंग्लिश/हिंदी) परीक्षा 20 और 21 नवंबर को होगी। आखिर में, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती के लिए टियर-2 परीक्षा 28 नवंबर को होगी।
यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी। नोटिस में केवल परीक्षा का नाम, तारीख और परीक्षा का मोड बताया गया है। सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को अपडेट के लिए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

कैसे करें शेड्यूल चेक
- ब्राउजर में ssc.gov.in टाइप करके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें, वहां आपको Notice Board का सेक्शन नजर आएगा।
- Notice Board में हाल में अपलोड हुए नोटिस की लिस्ट होगी। उसमें परीक्षा शेड्यूल वाले लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही एक PDF फाइल डाउनलोड होगी या स्क्रीन पर खुल जाएगी।

