पाकिस्तान PMO ने मोदी समेत 5 नेताओं को फोटो से क्यों हटाया: दुनिया में बदनामी हुई तो शहबाज ने पूरा फोटो लगाया- ग्राफिक स्टोरी
Published:
1 min read

इंटरनेशनल डेस्क. पाकिस्तान के नेता और फौज जो करें तो उसे कम ही कहिए…हमारे पड़ोसी मुल्क ने फिर अपनी ओछी हरकत से दुनिया में फजीहत करा ली।
दरअसल, सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट थी। इसमें प्रधानमंत्री मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमिर पुतिन समेत कुल 12 नेता या मेंबर्स शामिल हुए।
पाकिस्तान प्राइम मिनिस्टर्स ऑफिस (Pakistan PMO) ने इस इवेंट की फोटो जारी की तो 12 में सिर्फ 5 लीडर ही नजर आए। दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को बीच में दिखाने और मोदी को न दिखाने के लिए यह हरकत की गई।
‘राज एक्सप्रेस’ के इस इंटरनेशनल एक्सप्लेनर में आज बात इसी मुद्दे पर….तो शुरू करें…







