गोल के बाद ईरानी फुटबॉलर का कंट्रोवर्शियल सेलिब्रेशन: FIFA WC में टीम की अच्छी शुरुआत, न्यूजीलैंड से मैच ड्रॉ रहा; जंग के बीच अमेरिका की सरजमीं पर खेला मुकाबला
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-G मैच में ईरान के मोहम्मद मोहबी कंट्रोवर्सी में आ गए। टीम के ओपनिंग मुकाबले में गोल करने के बाद उन्होंने जश्न मनाते हुए गन फायरिंग जैसा इशारा किया, जो अब सुर्खियों में है।
अमेरिका से जंग के बीच ईरान की टीम अपने ही दुश्मन देश की सरजमीं पर वर्ल्ड कप खेलने आई है। टीम ने पहला मुकाबला लास एंजिलिस में खेला। ऐसे में मोहम्मद मोहबी के जश्न के अंदाज को फैन्स खास नजरिए से देख रहे हैं।
गोल के बाद किया फायरिंग का इशारा
मोहबी ने सेकंड हाफ में ईरान के लिए इक्वलाइजर गोल किया। गोल सेलिब्रेट करते समय उन्होंने हाथों से गन चलाने जैसा जेस्चर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पहले यह वीडियो देखिए...
फैन्स ने नाराजगी जताई
कई फैन्स ने कहा कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में इस तरह का जेस्चर नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों ने FIFA से उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग भी की। वहीं कुछ फैन्स ने मोहबी का बचाव भी किया। उनका कहना था कि यह सिर्फ इमोशनल सेलिब्रेशन था। इसका कोई पॉलिटिकल मैसेज नहीं था।
ईरान Vs न्यूजीलैंड
ईरान और न्यूजीलैंड का यह मुकाबला पहले से ही पॉलिटिकल टेंशन और सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स के कारण चर्चा में था। स्टेडियम के बाहर प्रदर्शन भी हुए थे। मुकाबला रोमांचक रहा। दोनों ही टीमों ने बराबरी का खेल दिखाया। आखिरी में यह मैच 2-2 से ड्रॉ रहा।

