बंगालियों को नहीं पता राजमा क्या है: मिड डे मील से अंडा हटाने पर बोलीं महुआ; CM सुवेंदु ने कहा- अच्छी क्वालिटी का खाना देना मकसद
Published:
3 min read

मिड डे मील से अंडा हटाने के सुवेंदु सरकार के फैसले पर महुआ मोइत्रा ने उठाए सवाल
नेशनल डेस्क. TMC की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के उस फैसले पर सवाल उठाया, जिसमें मिड-डे मील से अंडे की जगह राजमा शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा- उत्तरी भारत की तुलना में पश्चिम बंगाल में राजमा आम तौर पर नहीं खाया जाता है। साथ ही बच्चे सोया भी खाना पसंद नहीं करते हैं।
कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (KMC) के तहत आने वाले स्कूलों के लिए सिर्फ वेज मैन्यू प्लान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। TMC ने BJP पर बंगाल में वेजिटेरियन कल्चर थोपने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
वहीं, BJP की नेतृत्व वाली सुवेंदु सरकार ने इन आरोपों को इनकार कर दिया है। CM अधिकारी ने विधानसभा में इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा- इसका मकसद बच्चों को साफ और अच्छी क्वालिटी का खाना देना है। कोई भी किसी पर अपनी धार्मिक मान्यताएं नहीं थोप रहा है।
सरकार के तय फैसले का पालन करेंगे
दूसरी तरफ ISKCON ने भी आरोपों को इनकार करते हुए कहा- यह विवाद गलतफहमियों पर आधारित है। इस्कॉन कोलकाता के वाइस प्रेसिडेंट राधा रमण दास ने कहा- यह संस्था पहले से ही कई राज्यों में लगभग 12 लाख छात्रों को खाना खिलाती है। राज्य सरकार के तय फैसले का पालन करती है।
दरअसल, बंगाल में पहली बार फाइनेंस मिनिस्टर स्वप्न दासगुप्ता ने घोषणा किया कि KMC में आने वाले स्कूलों में ISKCON एक पायलट योजना के तहत खाना दिए जाएंगे। चूंकि ISKCON ऐसी संस्था है, जहां शाकाहारी खाना दिए जाते हैं। इसलिए इसके दायरे में आने वाले स्कूलों के मेन्यू से अंडे हटाए जाएंगे। इसकी जगह पनीर, राजमा, सोया प्रोडक्ट, दाल और दूध से बने सामान मिलेंगे।
अंडे हटाने की वजह क्या- मोइत्रा
मीडिया से बातचीत में मोइत्रा ने कहा- अंडा ए-क्लास प्रोटीन हैं। सोया सिर्फ फर्स्ट क्लास की नॉन-एनिमल प्रोटीन है। अगर हम बच्चों को स्कूल में सोया खिलाते हैं, तो वे खाना पसंद नहीं करेंगे। अगर आप अंडे को हटा रहे हैं, तो इसकी वजह क्या है। अगर सांस्कृतिक और शाकाहारी को बढ़ावा देना नहीं है। तो क्या है इसकी ठोस वजह बताइए।
'ISKCON को MLA कैंटीन में राजमा बनाने को कहें'
मोइत्रा ने राज्य सरकार को सुझाव देते कहा- विधानसभा में MLA कैंटीन चलाने और राजमा-चावल बनाने के लिए भी ISKCON को कहना चाहिए। न्यूज एजेंसी ANI ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें मोइत्रा ने BJP पर हमला बोलते हुए कहा- आप राजमा-चावल क्यों नहीं खाते। आपको पता है राजमा क्या है। उन्होंने कहा- मैं जब तक दिल्ली नहीं गई, तब तक मुझे भी यह पता नहीं था कि राजमा क्या है।
मोइत्रा ने कहा- 40% बच्चे स्कूल इसलिए जाते हैं क्योंकि उन्हें दिन का एक न्यूट्रिशियस और हॉट मील मिलता है। उन्होंने बागी विधायकों को सलाह देते हुए कहा- उन्हें अपने-अपने कंस्टीट्यूएंसी में जाना चाहिए और लोगों को बताना चाहिए कि वे इन जौकरों के साथ कैसे रह रहे हैं।

