लोकसभा सचिवालय के डायरेक्टर ने किया सुसाइड: नोएडा फ्लैट में फांसी लगाई; सुसाइड नोट में लोन का जिक्र
Published:
2 min read

लोकसभा सचिवालय के डायरेक्टर गौरव गौतम नोएडा के सेक्टर 82 स्थित केंद्रीय विहार-II सोसाइटी में रहते थे। (प्रतिकात्मक फोटो)
नेशनल डेस्क. लोकसभा सचिवालय के डायरेक्टर गौरव गौतम नोएडा के सेक्टर-82 स्थित फ्लैट में मृत पाए गए। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लोन का जिक्र है। पुलिस ने बुधवार को बताया, लोकसभा सचिवालय के एक डायरेक्टर ने नोएडा की एक हाउसिंग सोसाइटी में अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक, रविवार को नोएडा के सेक्टर 82 स्थित केंद्रीय विहार-II सोसाइटी में उनके अपार्टमेंट में उन्हें छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस को फ्लैट से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लोन की बात लिखी है। पुलिस अब सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली थी, जहां गौरव गौतम को ले जाया गया था।
यह खबर भी पढ़ें
त्रिपुरा DGP अनुराग ढांकर की मौत: चैंबर में फंदे से लटका मिला शव; शुरुआती जांच में सुसाइड की आशंका
पत्नी मायके गई हुई थी
पुलिस ने बताया कि गौतम की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। लौटने पर उसने फ्लैट पर ताला लगा पाया और कुछ गड़बड़ महसूस होने पर सिक्योरिटी गार्ड की मदद से अपार्टमेंट के अंदर गई। उन्होंने गौतम को फंदे से लटका हुआ पाया और तुरंत उसे पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में फोरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

