कोलकाता के होटल में आग: 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत; इलाज के लिए भारत आए थे
Published:
2 min read

फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मियों ने होटल से लगभग 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
नेशनल डेस्क. कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर एक होटल में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मरने वाले बांग्लादेशी नागरिक थे, जो इलाज के लिए भारत आए थे। सूचना मिलने पर फायर डिपार्टमेंट, पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंची।
कोलकाता पुलिस ने बताया, 19 अगस्त को सुबह करीब 2 बजे, न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन के इलाके में 15, मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर स्थित शिका इन नाम के होटल में आग लगने की गंभीर घटना हुई है।
60 लोगों का रेस्क्यू
मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद, फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मियों ने होटल से लगभग 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 2 महिला और 1 बच्चे समेत 9 लोग बेहोश हालत में मिले और उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बचाव और आग बुझाने का काम काफी देर तक चला और सुबह करीब साढ़े 4 बजे पूरा हुआ। फिलहाल, इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।
यह खबर भी पढ़ें
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में आग से 7 की मौत: तारापीठ के होटल में शॉर्ट सर्किट; सीढ़ियों की मदद से 22 को बचाया
होटल के लाइसेंस की जांच करेगी सरकार
पश्चिम बंगाल के मंत्री कौशिक चौधरी ने कहा, अभी तक 9 लोगों की मौत होने की जानकारी है। आग लगने के पीछे का मुख्य कारण अभी पता नहीं चल पाया है। फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद ही आग का मुख्य कारण पता चल पाएगा। हम लोग तुरंत आ गए और लोगों को बचाया वरना 100 लोगों की मौत हो सकती थी। 80 लोगों को ऐसी स्थिति से रेस्क्यू किया। ऐसा लगता है कि लोगों की मौत धुएं के कारण हुई है। इस मामले में जरूर कार्रवाई होगी। होटल बनाने का लाइसेंस कहां से मिला। हम लोग पूरी जांच करेंगे और फिर कार्रवाई होगी। अब अंदर कोई नहीं फंसा है।

