असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स का विमान क्रैश: लैंडिंग के वक्त आग लगी, दो भागों में टूटा प्लेन; 5 जवान शहीद
Published:
2 min read

तस्वीर असम के जोरहाट एयरबेस की है। यहां इंडियन एयर फोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट दो भागों में टूटा और जला हुआ नजर आ रहा है।
नेशनल डेस्क. असम के जोरहाट एयरबेस पर शनिवार (13 जून) को इंडियन एयर फोर्स का एक विमान क्रैश हो गया। AN-32 नाम के इस एयरक्राफ्ट में लैंडिंग के वक्त आग लगी। तस्वीरों में यह दो हिस्सों में टूटा हुआ नजर आ रहा है। समाचार एजेंसी ANI ने IAF अफसरों के हवाले से बताया कि हादसे में 5 जवान शहीद हुए हैं। जबकि को-पायलट घायल हैं, उसका इलाज चल रहा है।
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा- असम के जोरहाट में An-32 विमान दुर्घटना में पांच वायु सैनिकों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है।

एयरक्राफ्ट के क्रैश होने की जानकारी मिलते ही एयरबेस एडमिनिस्ट्रेशन ने तत्काल इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू करते हुए राहत-बचाव कार्य शुरू किया। इंडियन एयरफोर्स ने भी बयान जारी कर इस क्रैश की पुष्टि की है।

AN-32 एयरक्राफ्ट इंडियन एयरफोर्स (IAF) का एक मजबूत मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान है। यह दो इंजन वाला टर्बोप्रॉप एयरक्राफ्ट है। इसे सोवियत संघ ने भारत की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया था। IAF के बेड़े में ऐसे करीब 100 विमान शामिल हैं।
घटना की जांच शुरू
डिफेंस स्पोक्सपर्सन ने बताया कि AN-32 विमान IAF एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही सीनियर IAF अफसर मौके पर पहुंचे। कैजुअल्टी की अभी कोई जानकारी नहीं है।
IAF ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इमरजेंसी टीम को तैनात किया गया है। यह टीम विमान की स्थिति और क्रैश के कारण पता लगाने की कोशिश में जुट गई है।
फिलहाल, इस हादसे से जुड़े कई सवाल हैं, जिनके जवाब की तलाश है। पहला सवाल यह है कि आखिर यह दुर्घटना कैसे और क्यों हुई? दूसरा सवाल है कि क्या इस हादसे में किसी क्रू मेंबर को चोट लगी है या नहीं।

AN-32 विमान हाई एलटिट्यूड एयरफील्ड और हॉट ट्रॉपिकल क्लाइमेट में भी आसानी से उड़ान भर सकता है। यह विमान एक बार में 7.5 टन तक सामान, 50 पैसेंजर्स या 42 पैराट्रूपर्स को ले जाने में सक्षम है।

