गुजरात में पॉइजन खाकर सुसाइड: वॉर्निंग नोट में बेटी के लिए लिखा- अंदर जहरीली गैस है, बाहर ही रहना
Published:
2 min read

यही वो वॉर्निंग नोट है। बताया जा रहा है कि शख्स आर्थिक तंगी का शिकार था।
नेशनल डेस्क: गुजरात के गांधीनगर में एक शख्स ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने खुदकुशी से पहले एक वॉर्निग नोट लिखा। उसमें बेटी को चेतावनी दी कि कमरे में न घुसे और न ही वहां का पानी पिए। उसने आगाह किया कि कमरे में जहर की वजह से गैस भरी हो सकती है।
सुसाइड की वजह
गांधीनगर के एक पॉर्श कॉलोनी में रहने वाले पंकज भंसाली पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। उनकी जॉब चली गई थी। साथ ही, स्टॉक मॉर्केट में बहुत ज्यादा नुकसान हो गया था। इसी वजह से उन पर बहुत कर्ज भी था। पुलिस का कहना है कि सुसाइड की यही अहम वजह हो सकती है।
वॉर्निग नोट में क्या लिखा था
पंकज भंसाली ने सुसाइड से पहले वॉर्निंग नोट में परिवार और बच्ची को आगाह किया था। वॉर्निग नोट में अंग्रेजी में लिखा था- अंदर सल्फास की वजह से गैस भरी हो सकती है। अंदर मास्क पहनना है। पानी को नहीं छूना है। मानवी तुम बाहर ही रहना। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मानवी मृतक की बेटी का नाम है।
दरअसल, सल्फास दुनिया के सबसे खतरनाक जहरों में से एक माना जाता है। जैसे ही यह पेट के अंदर पहुंचता है, यह तेजी से फॉस्फीन गैस छोड़ने लगता है। यह गैस सिर्फ शरीर के अंदर ही नहीं रहती, बल्कि कमरे में भी फैल सकती है।
5 दिन से घर में पड़ी थी बॉडी
पुलिस का कहना है कि पंकज की पत्नी बच्ची को लेकर 23 मई को मायके गई हुई थी। 22 मई को उसकी पंकज से लास्ट बातचीत हुई थी। इसके बाद पंकज से उसकी बात नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि पंकज ने लगभग 5 दिन पहले सुसाइड किया था। जहर की वजह से उनकी बॉडी काली पड़ गई थी। फिलहाल, बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वो दूसरे ऑस्पेक्ट्स पर भी केस की जांच कर रही है।

