राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके!: सोनम वांगचुक बोले- यहां कोई संत नहीं, CJP फाउंडर्स के भी पॉलिटिकल एंबिशंस; कहा- युवाओं को आगे आना भी चाहिए
Published:
3 min read

CJP ने 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट शुरू किया था। सोनम वांगुचक 28 जून से इस आंदोलन से जुड़े थे। (फोटो सोर्स: ANI)
नेशनल डेस्क। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके और उनकी टीम की फ्यूचर में पॉलिटिकल एंट्री हो सकती है। एजुकेटर और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने यह इशारा किया है। उन्होंने कहा है कि CJP के फाउंडर्स की राजनीतिक महत्वकांक्षाएं हैं और इस तरह के एंबिशंस होना कोई गलत बात नहीं है।
वांगचुक ने यह बातें एक पॉडकास्ट में कही। अभिजीत दीपके के राजनीति में आने की संभावनाओं से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने अपना ऑब्जर्वेशन रखा। वांगचुक ने कहा कि CJP की कोर टीम कोई संत नहीं हैं। आंदोलन के इतर उनकी भी कुछ चाहत हो सकती है।
उन्होंने कुछ नहीं कहा, यह मेरा असेसमेंट: वांगचुक
वांगचुक ने कहा- जहां तक CJP फाउंडर्स की राजनीतिक महत्वकांक्षाओं का सवाल है तो मुझे लगता है कि हां उनकी राजनीतिक महत्वकांक्षाएं हैं। मैंने उन्हें बेहद करीब से देखा है और मुझे यकीन है कि निश्चित तौर पर वे लोग राजनीति में उतरना चाहते हैं। मैं यह भी मानता हूं कि इसमें कुछ गलत भी नहीं है। उन्होंने मुझसे इस बारे में कभी कोई बात नहीं की और न ही कोई इस तरह की इच्छा जाहिर की। यह मेरा असेसमेंट है। वे कोई संत नहीं हैं जो इसके इतर कुछ और नहीं चाहेंगे।

और क्या-क्या बोले वांगुचक?
वांगचुक का कहना है कि उन्होंने CJP के इन नेताओं को यह सलाह दी थी कि वे भविष्य में पॉलिटिक्स में एंट्री ले सकते हैं लेकिन स्टूडेंट्स के इस आंदोलन को किसी भी पार्टी के पॉलिटिकल एजेंडा से आजाद रखना बेहद जरूरी है। वांगचुक ने यह भी कहा कि वह इस बात को लेकर काफी खुश भी थे कि उन लोगों ने इस अप्रोच को फॉलो किया और आंदोलन को राजनीतिक रंग नहीं लगने दिया।
वांगचुक ने बताया- पूरे वक्त मैं स्टेज पर था। मैं उन्हें यही कहता रहता था कि आप में से किसी की भी राजनीतिक महत्वकांक्षाएं हो सकती हैं। यह अच्छी बात भी है कि युवा और पढ़े-लिखे लोग पॉलिटिक्स में आएं लेकिन इस प्लेटफॉर्म की पवित्रता मेंटेंन रखनी होगी। इसे न्यूट्रल, राजनीति से दूर रखना होगा। इसे एक प्रेशर ग्रुप की तरह इस्तेमाल करना होगा, तभी ज्यादा से ज्यादा हासिल कर पाओगे।
वांगचुक ने कहा कि उन्होंने CJP की कोर टीम को यह भी बताया कि यह आंदोलन इसलिए सफल रहा क्योंकि यह किसी भी राजनीतिक दल से कनेक्ट नहीं था और इसे एक छात्र आंदोलन के तौर पर पहचान मिली थी।
यह भी पढ़ें...

