जिम्बाब्वे टीम 10 साल बाद भारत आई: इस बीच पाकिस्तान में 10 मैच खेले; बाबर ऐसे ही बने जिम्बाबर
Published:
2 min read

जिम्बाब्वे टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया है। (@ICC)
स्पोर्ट्स डेस्क. जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मैच खेलने के लिए भारत दौरे पर आई है। इस राउंड में उसे तीन मैच खेलने हैं, जो इंडिया में ही होंगे। इसके लिए जिम्बाब्वे की टीम 10 साल बाद भारत दौरे पर आई है। इससे पहले वो 2016 में टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए ही आई थी।
ऐसे में खास बात ये है कि इन 10 सालों में जिम्बाब्वे की टीम ने पाकिस्तान का 2 बार दौरा किया है। इस दौरान 4 वनडे और 4 ही टी20 मुकाबले खेले हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ बाबर का बल्ला चलता है
2020/21 में हुई इन दोनों ही सीरीज में बाबर आजम ने शानदार प्रदर्शन किया था और वे ही टॉप स्कोरर रहे थे। तीन वनडे की सीरीज में सबसे ज्यादा 221 रन बनाए थे। जबकि टी20 की सीरीज के 2 मैचों में 133 रन बनाए थे।

जिम्बाब्वे ने दूसरा दौरा ट्राई सीरीज के लिए किया था। इस दौरान पाकिस्तान से दो टी20 मैच खेले थे। बाबर ने इस ट्राई सीरीज में 5 मैच खेले, जिसमें 127 रन बनाए थे। जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ एक मैच में 74 रन बनाए थे।
इस तरह समझ सकते हैं कि बाबर का बल्ला जिम्बाब्वे जैसी छोटी टीमों के खिलाफ ज्यादा और बड़ी टीमों के खिलाफ कम ही चलता है। यदि रन बनते भी हैं तो स्ट्राइक रेट बेहद खराब होता है। यही वजह रही कि उन्हें जिम्बाबर कहकर ट्रोल किया जाने लगा।
जिम्बाब्वे का इंडिया-पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड
- जिम्बाब्वे ने भारतीय दौरे पर आखिरी बाइलेटरल सीरीज 2002 में खेली थी।
- तब से अब तक जिम्बाब्वे की टीम पाकिस्तानी जमीन पर 5 बाइलेटरल सीरीज खेल चुकी
- जिम्बाब्वे ने इंडिया में 3 टेस्ट और 3 वनडे सीरीज खेली। सभी में हार मिली
- जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान में 3 टेस्ट सीरीज खेली। इसमें से एक जीती है। जबकि 6 वनडे और 2 टी20 सीरीज खेली। सभी में हार मिली।

