इस टी20 वर्ल्ड कप का पहला उलटफेर: जिम्बाब्वे ने 18 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया, 23 रन से मैच जीता; मुजारबानी प्लेयर ऑफ द मैच
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला उलटफेर शुक्रवार (13 फरवरी) को देखने को मिला। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिम्बाब्वे की यह 18 साल बाद पहली जीत है। इस मैच में ब्लेसिंग मुजारबानी ने 4 विकेट लिए। उन्हें ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले 2007 टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था। यह दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच भी था, जो 12 सितंबर को केपटाउन में खेला गया था।
जिम्बाब्वे ने दिया 170 रन टारगेट
कोलंबो में हुए इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट पर 169 रन बनाए थे। ब्रायन बेनेट ने 56 बॉल पर 64 रनों की नाबाद पारी खेली। तडिवनाशे मरुमनि और रेयान बर्ल ने 35-35 रन बनाए।
कप्तान सिकंदर रजा ने 13 बॉल पर नाबाद 25 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन ने 1-1 विकेट लिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 170 रन टारगेट मिला।
ऑस्ट्रेलियाई टीम 146 के स्कोर पर सिमटी
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवर में 146 के स्कोर पर ही सिमट गई। इस तरह जिम्बाब्वे ने यह मैच 23 रन से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ ने 44 बॉल पर 65 रनों की पारी खेली। इस दौरान 1 छक्का और 5 चौके लगाए।
ग्लेन मैक्सवेल ने 31 और कप्तान ट्रेविस हेड ने 17 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बैटर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। कैमरन ग्रीन और टिम डेविड तो खाता भी नहीं खोल सके।
जिम्बाब्वे की ओर से बॉलिंग में मुजारबानी ने शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए। ब्रैडली इवांस ने 3.3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए। वेलिंगटन मसाकाद्जा और रेयान बर्ल को 1-1 विकेट मिला।
मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, बेन ड्वार्शुइस, मैथ्यू कुह्नेमन और एडम जैम्पा।
जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, रेयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैडली इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, टोनी मुनयोंगा और ग्रीम क्रेमर।

