क्या चहल बिग बॉस 13 फेम शेफाली बग्गा को डेट कर रहे: रेस्टोरेंट के बाहर साथ दिखें; दावा- RJ महवश के साथ अनबन
Published:
2 min read

एंटरटेनमेंट डेस्क. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और बिग बॉस 13 फेम शेफाली बग्गा के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में है। हाल ही में दोनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में युजवेंद्र चहल ब्लैक शर्ट और फेडेड ब्लू जींस में नजर आए, जबकि शेफाली बग्गा ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में दिखीं।
वीडियो में देख सकते हैं कि पैपाराजी भी इन दोनों को साथ में पोज देने की बात कह रहे हैं। लेकिन, दोनों ने कैमरे के सामने साथ में फोटो नहीं खिंचवाई। शेफाली इस दौरान असहज नजर आई। हालांकि, इस वीडियो के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों डेट कर रहे हैं।
चहल-महवश के बीच अनबन
यह चर्चा ऐसे समय में सामने आई, जब चहल और आरजे महवश के बीच अनबन की अफवाह तेज है। दरअसल, डिवोर्स के बाद रिपोर्ट्स थी कि चहल इंफ्लुएंसर महवश को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब दोनों ने सोशल मीडिया से एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसे लेकर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
चहल और धनश्री वर्मा का तलाक मार्च 2025 में हुआ था। ये उनकी शादी के लगभग 4 साल बाद हुआ। कपल ढाई साल से अलग रह रहा था। उनकी शादी 2020 में हुई थी।

कौन हैं शेफाली बग्गा?
शेफाली ने अपने करियर की शुरुआत एक न्यूज एंकर और पत्रकार के तौर पर की थी। उन्हें असली पहचान रियलिटी शो बिग बॉस 13 से मिली। इस वक्त वह लाइफस्टाइल, क्रिकेट से जुड़े शोज और सोशल मीडिया ब्रांड कोलैबोरेशन में भी एक्टिव हैं।
रियलिटी टीवी के अलावा शेफाली एक मल्टी-डायमेंशनल मीडिया प्रोफेस्लिस्ट है। वे कई स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट शोज की होस्ट रह चुकी हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2025 तक उनकी नेटवर्थ करीब 8 से 10 करोड़ की थी।

