16 साल के जस्सी से परेशान हो गए थे युवी: नेट्स पर कहा था- बच्चा, प्लीज मुझे बॉलिंग मत करो; बुमराह की बॉल बॉडी पर लग रहीं थीं
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. युवराज सिंह ने एक मजेदार वाकया शेयर किया है। यह उस दौर का है जब जसप्रीत बुमराह बिल्कुल यंग थे और उनकी पेस बहुत ज्यादा हुआ करती थी।
ओवरलैप यूट्यूब चैनल पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के साथ बातचीत में युवी ने बताया कि कैसे 16 साल के जसप्रीत बुमराह ने उन्हें नेट्स में परेशान कर दिया था। तब युवी कैंसर से ठीक होकर 2013 में क्रिकेट में कमबैक की तैयारी कर रहे थे।

‘प्लीज बॉलिंग मत करो’
टीम इंडिया में सिक्सर किंग के निकनेम से मशहूर युवराज ने बताया - उस समय बुमराह काफी यंग थे। उनकी बॉलिंग में काफी तेजी थी। एक दिन नेट्स पर मैंने उन्हें मजाक में कहा- किड…. प्लीज मुझे बॉलिंग मत करो। उस समय मेरी बॉडी पूरी तरह फिट नहीं थी। बुमराह की बॉल लगातार बॉडी पर लग रही थीं।
जस्सी जैसा कोई नहीं
युवी आगे कहते हैं- बुमराह का रनअप छोटा था। एक्शन अलग था। बैटर्स के लिए उन्हें पढ़ना मुश्किल होता था। शुरुआत से ही वे स्पेशल बॉलर थे। आज बुमराह दुनिया के सबसे बेहतरीन पेसर्स में गिने जाते हैं। बैटर्स उनके खिलाफ ज्यादा रिस्क नहीं लेते। दूसरे बॉलर पर रन बनाने की कोशिश करते हैं।

2011 वर्ल्ड कप के हीरो थे युवी
युवराज सिंह 2011 वर्ल्ड कप के हीरो थे। उन्होंने टूर्नामेंट में बेस्ट ऑलराउंड परफॉर्मेंस दिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। करियर पीक पर था। हालांकि, वर्ल्ड कप के बाद उनकी हेल्थ खराब होने लगी। युवी को फेफड़ों के बीच मीडियास्टिनल सेमिनोमा कैंसर हुआ था।
2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी
युवराज ने 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कमबैक किया। 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I में 77 रन की पारी खेली। 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ कटक ODI में 150 रन बनाए। ये उनके ODI करियर का बेस्ट स्कोर था। आखिरी इंटरनेशनल 2017 में खेला। 2019 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

युवराज सिंह का करियर
युवी ने अपने इंटरनेशनल करियर में 11,778 रन बनाए। 2007 में T20I वर्ल्ड में स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में 6 छक्के लगाए। वे 2007 T20 वर्ल्ड कप और 2011 ODI कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
आर्यमान बिड़ला RCB के चेयरमैन बने: कभी IPL में 30 लाख में बिके थे, कप्तान रजत पाटीदार के साथ रणजी खेल चुके हैं
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

