यंग जनरेशनल टेलैट के मेंटर बने युवी: पंत और गिल भी ट्रेनिंग ले रहे, अभिषेक को निखारने में उनका अहम रोल
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. युवराज सिंह भले ही कई साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि आज भी वह टीम इंडिया के लिए अहम रोल अदा कर रहे है। कई यंग प्लेयर उनसे सलाह लेने पहुंचते हैं। युवराज से हेल्प लेने वाले प्लेयर्स के फेहरिस्त में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल शामिल हैं। अब ऋषभ पंत भी युवी से टिप्स ले रहे हैं।
मुश्किल दौर में युवराज का सहारा
हाल ही में पंत मुंबई में युवराज से मिले और अपने खेल को लेकर उनसे चर्चा की। पंत इन दिनों कठिन दौर से गुजर रहे हैं। वनडे टीम में केएल राहुल उनसे आगे नजर आते हैं, जबकि T20 में टीम में ईशान किशन और संजू सैमसन एक तरह से उन्हें रिप्लेस कर चुके हैं। ऐसे में युवी एडवाइस पंत के लिए अहम माना जा रहा है।

5 साल पहले शुरू हुआ मेंटर बनने का सफर
युवराज की मेंटर के रूप में पहचान कोरोना के दौरान बनी। उस समय उन्होंने पंजाब के कुछ यंग प्लेयर को घर बुलाकर उन्हें ट्रेनिंग देना शुरू किया। इनमें शुभमन गिल और अभिषेक भी शामिल थे। आज ये दोनों इंडियन क्रिकेट में बड़ी पहचान बना चुके हैं। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या भी युवराज से टिप्स ले चुके हैं।

बल्लेबाजी की बारीकियों के मास्टर
युवराज को बैटिंग की गहरी समझ है। वह खिलाड़ियों को बताते हैं कि मैदान पर संतुलन कैसे बनाए रखना है। सही टाइमिंग कैसे करना है। अभिषेक शर्मा की ऑफ साइड पर बल्लेबाजी भी युवराज की ट्रेनिंग का नतीजा मानी जाती है। युवी छोटे-छोटे टिप्स देते हैं, जो उनके खेल को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

मैदान के हीरो से बड़े भाई और मेंटर
अपने दिनों में युवी दुनिया के सबसे खतरनाक बैट्समैन में गिने जाते थे। 2007 ICC T20 World Cup में उन्होंने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया था। आज वही युवराज यंग प्लेयर्स के लिए बड़े भाई और मेंटर हैं। वह सिर्फ तकनीक ही नहीं, बल्कि भरोसा और सही सोच के साथ खेलने की सीख भी देते हैं।

