युवराज के फेवरेट बैटिंग पार्टनर कौन: न सचिन और न विराट, ये हैं MSD; युवी के रैपिड फायर राउंड में बहुत कुछ स्पेशल
Published:
2 min read

युवराज ने धोनी के साथ लंबा वक्त गुजारा। 2007 का टी20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का युवी अहम हिस्सा रहे। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. युवराज सिंह के पसंदीदा बैटिंग पार्टनर सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली नहीं थे। बल्कि, क्रीज पर इस स्टाइलिश लेफ्टी को महेंद्र सिंह धोनी का साथ सबसे ज्यादा पसंद रहा।
युवी ने हाल ही में इंग्लैंड के माइकल वॉन के साथ ओवर लेप पॉडकास्ट में करियर से जुड़े कुछ रोचक सवालों के जवाब दिए।
युवराज ने धोनी के साथ भारतीय टीम के “गोल्डन एरा” में कई अहम मैच खेले। इसमें 2007 का टी20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप शामिल है। ये दोनों ही इवेंट टीम इंडिया ने जीते थे। बहरहाल, इसी बातचीत में उन्होंने अपनी पसंदीदा फिल्म, देश, खेल और कुछ दूसरी दिलचस्प बातें भी शेयर कीं।
युवराज सिंह के साथ माइकल वॉन का रैपिड फायर राउंड...आपके लिए

- देखने और खेलने के लिए आपका पसंदीदा फॉर्मेट?
टेस्ट क्रिकेट। ऑलवेज। - मुश्किल से बचने के लिए बैटिंग पार्टनर किसको चुनेंगे?
शायद... सचिन तेंदुलकर। - पसंदीदा फिल्म?
Ford v Ferrari - पसंदीदा एक्टर?
रणबीर कपूर और शाहरुख खान। - खेलने के लिए पसंदीदा देश?
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड। - क्रिकेट के अलावा पसंदीदा खेल?
गोल्फ। - मैनचेस्टर यूनाइटेड के पसंदीदा फुटबॉलर?
ओल्ड: वैन निस्टलरॉय, क्रिस्टियानो रोनाल्डो
प्रेजेंट में: ब्रूनो फर्नांडिस - फेवरेट बैटिंग पार्टनर?
एमएस धोनी। - किस गेंदबाज का सामना करना पसंद है?
मैं यह नहीं बताऊंगा… शायद अपनी ही गेंदबाजी या इंग्लैंड के समित पटेल (मजाक में)।
फुटबॉल वर्ल्ड कप कौन जीतेगा?
आप लोग (इंग्लैंड) नहीं! मेरी ससुराल इंग्लैंड में है। मैं चाहता हूं इंग्लैंड जीते, लेकिन आप लोग हर बार सेमीफाइनल तक पहुंचकर रुक जाते हैं। 1966 के बाद कब जीते?
कार गिफ्ट वाला खुलासा
युवराज ने बताया कि 6 छक्कों पर उन्हें फेरारी या पोर्श नहीं, बल्कि बीएमडब्ल्यू M5 मिली थी। ललित मोदी ने अपना वादा निभाया था।

