जायसवाल मुंबई रणजी टीम से बाहर: MCA ने कहा- यशस्वी अपनी मर्जी से मैच सिलेक्ट करते हैं, काॅल-मैसेज का जवाब तक नहीं देते
Published:
3 min read

जायसवाल ने इस रणजी सीजन में एक ही मैच खेला। यह मैच राजस्थान के खिलाफ जयपुर में हुआ था। इसमें उन्होंने 67 और 156 रन बनाए थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने कोई और रणजी मैच नहीं खेला।
स्पोर्ट्स डेस्क. यशस्वी जायसवाल एक विवाद में घिर गए हैं। इस बार मामला मुंबई रणजी टीम से बाहर होने का है।
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के एक अफसर ने कहा है कि जायसवाल घरेलू क्रिकेट में अपनी मर्जी से मैच चुन रहे हैं। इस अफसर ने आगे कहा- वो अपनी मर्जी से तय करते हैं कि किस मैच में खेलना है और किस मैच में नहीं। इतना ही नहीं, अगर सिलेक्शन कमेटी उनसे इस बारे में सवाल करना चाहती है तो वो मैसेज या कॉल का जवाब तक नहीं देते। इसी वजह से उन्हें दिल्ली के खिलाफ होने वाले आखिरी लीग मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया।
कॉल या मैसेज का जवाब भी नहीं दिया
मुंबई की रणजी टीम का ऐलान होने से पहले MCA ने जायसवाल से कई बार कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, ताकि यह पता चल सके कि वह मैच खेलेंगे या नहीं। इस अफसर के मुताबिक- जायसवाल ने न तो कॉल का जवाब दिया और न ही कोई रिप्लाई मैसेज भेजा। यही हाल पहले हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले भी हुआ था। MCA का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि जायसवाल सिर्फ वही मैच खेलना चाहते हैं जो उन्हें पसंद हों।
अफसर ने आगे कहा- यह सच है कि वह चयन से पहले जवाब नहीं दे रहे थे। ऐसा लगता है कि वह अपनी मर्जी से मैच चुन रहे हैं, इसलिए हमने भी उन्हें टीम में नहीं लिया।

BCCI का सख्त नियम
BCCI ने हाल ही में कहा था कि जो खिलाड़ी इंटरनेशनल टीम में नहीं खेल रहे हैं, उन्हें घरेलू क्रिकेट जरूर खेलना होगा। यशस्वी जायसवाल इस समय न तो भारत की T20 टीम का हिस्सा हैं और T20 वर्ल्ड कप की टीम में उनका नाम है। इसके बावजूद उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बहुत कम मैच खेले, जिससे MCA नाराज है।

इस सीजन में जायसवाल का परफॉर्मेंस
जायसवाल ने इस रणजी सीजन में सिर्फ एक ही मैच खेला। यह मैच राजस्थान के खिलाफ जयपुर में हुआ था। इसमें उन्होंने 67 और 156 रन बनाए थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने कोई और रणजी मैच नहीं खेला। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (T20) और विजय हजारे ट्रॉफी (50 ओवर) में भी उन्होंने सिर्फ 3-3 तीन मैच खेले।

मुंबई टीम 4 मैच जीत चुकी है
मुंबई इस समय शानदार फॉर्म में है। टीम अब तक 6 मैचों में 4 जीत और 2 ड्रॉ के साथ एलीट ग्रुप D में टॉपर है। हाल ही में मुंबई ने हैदराबाद को 9 विकेट से हराया। दिल्ली के खिलाफ होने वाले अगले मैच में सिद्धेश लाड कप्तानी करेंगे। शार्दूल ठाकुर इंजरी के कारण बाहर हैं।
मुंबई टीम (स्क्वॉड)
सिद्धेश लाड (कप्तान), मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर, सुवेद पार्कर, सरफराज खान, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), सूर्यांश शेंडगे, सैराज पाटिल, शम्स मुलानी, हिमांशु सिंह, तुषार देशपांडे, मोहित अवास्थी, ओंकार तारमाले और सिल्वेस्टर डि'सूजा।

