WPL 2026: RCB ने गुजरात जायंट्स को 61 रन से हराया, लगातार 5वीं जीत के साथ प्लेऑफ में बनाई जगह
Published:
3 min read

RCB ने गुजरात जायंट्स को 61 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।
स्पोर्ट्स डेस्क. विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में RCB ने गुजरात जायंट्स को 61 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। इस सीजन में लगातार 5वीं जीत के साथ बेंगलुरु ने नॉकआउट राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
RCB ने 178 रन बनाए
WPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लगातार जीत की रही है। गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में RCB ने शानदार खेल दिखाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 178 रन बनाए, जिसके जवाब में गुजरात की टीम 117 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

गौतमी ने फिफ्टी लगाई
हालांकि RCB की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पहले 2 ओवर के अंदर ही अपने दो अहम विकेट गंवा दिए। ग्रेस हैरिस और जॉर्जिया वोल जल्दी आउट हो गईं। जिससे स्कोर सिर्फ 9 रन पर 2 विकेट हो गया। इसके बाद गौतमी नाइक ने जिम्मेदारी संभाली और पारी को संभालते हुए टीम को प्रेशर से बाहर निकाला।

नाइक ने बेहद संयम के साथ बल्लेबाजी की और कप्तान स्मृति मंधाना के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रन की पार्टनरशीप की। स्मृति मंधाना ने 23 बाॅल में 26 रन बनाए। नाइक ने एक छोर संभाले रखा, जबकि ऋचा घोष ने एग्रेसिव बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 27 रन बनाए। गौतमी की पारी 18वें ओवर में खत्म हुईय़ आखिर में राधा यादव ने 8 बाॅल में 17 रन बनाकर स्कोर को 178 तक पहुंचा दिया।
GT 117 रन पर ऑलआउट हो गई
टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम कभी भी मैच में नजर नहीं आई। शुरुआती 7 ओवर में ही टीम ने 34 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। बड़े नाम पूरी तरह फ्लॉप रहे। बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा और कनिका आहूजा कोई खास योगदान नहीं दे सकीं। काशवी गौतम और जॉर्जिया वेयरहैम भी टीम को संभाल नहीं पाईं।

गुजरात की ओर से कप्तान अशली गार्डनर ने 43 गेंदों में 54 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। भारती फुलमाली ने 14 रन बनाए। यह साझेदारी टीम को जीत के करीब नहीं ले जा सकी। पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 117 रन ही बना सकी। RCB की तरफ से सायली साठघरे ने 3 विकेट और नादिन डी क्लार्क 2 विकेट हासिल किए।

