गुजरात जायंट्स ने UP वारियर्स को 45 रन से हराया: सोफी डिवाइन की फिफ्टी, GG पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर
Published:
2 min read

वुमन्स प्रीमियर लीग (WPL) में सोफी डिवाइन ने 50 रन बनाए और बॉलिंग में 2 विकेट भी लिए। (@wpl)
स्पोर्ट्स डेस्क. वुमन्स प्रीमियर लीग (WPL) में गुजरात जायंट्स ने UP वॉरियर्स (UPW) को 45 रन से हरा दिया। यह इस सीजन में गुजरात की तीसरी जीत थी। मैच वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में खेला गया।
UP वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। पहले बैटिंग करते हुए गुजरात की टीम ने 8 विकेट पर 153 रन बनाए।
गुजरात की खराब शुरुआत
गुजरात की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। डेनी वायट हॉज 14 रन बनाकर जल्दी आउट हो गईं। बेथ मूनी ने 38 रन बनाए। अनुष्का शर्मा और कप्तान एश्ले गार्डनर भी ज्यादा देर टिक नहीं सकीं। मिडिल ऑर्डर में आई सोफी डिवाइन ने 42 बॉल पर 50 रन बनाए। इसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
UP की तरफ से क्रांति गौड़ और सोफी एकलस्टन ने 2-2 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा और क्लो ट्रायोन को 1-1 सफलता मिली।
UP के सामने 154 का टारगेट
154 रन का पीछा करने उतरी UP वारियर्स (UPW) की शुरुआत खराब रही। किरण नवगिरे बिना रन बनाए आउट हो गईं। कप्तान मेग लेनिंग भी सिर्फ 14 रन ही बना सकीं। फीबी लिचफील्ड ने 32 रन की पारी खेली। उनके आउट होते ही टीम दबाव में आ गई। हरलीन देओल भी सिर्फ 3 रन बना सकीं। क्लो ट्रायोन ने नाबाद 30 रन बनाए।
गुजरात की तरफ से राजेश्वरी गायकवाड ने 3 विकेट लिए। रेणुका सिंह ठाकुर और सोफी डिवाइन को 2-2 विकेट मिले।
इस जीत के बाद गुजरात जायंट्स (GG) पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गईं है। टीम ने 6 मैच में 3 जीत हासिल की हैं। UP वॉरियर्स को चौथी हार का सामना करना पड़ा।

