WPL में आज RCB Vs GG : बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में टॉप पर, गुजरात तीसरी पोजीशन पर, प्रीव्यू
Published:
2 min read

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम वडोदरा पहुंची। (@RCBTweets)
स्पोर्ट्स डेस्क. विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का 12वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे होगा। लीग के बचे हुए 11 मैच वडोदरा में ही होंगे।
इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने सामने होंगी। पिछले मैच में बेंगलुरु ने गुजरात को 32 रन से हराया था। बेंगलुरु ने अब तक अपने चारों मैच जीते हैं। 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। गुजरात ने 4 में से 2 मैच जीते हैं। टीम तीसरे पोजीशन पर है।
बेंगलुरु का पलड़ा भारी
अब तक WPL में बेंगलुरु और गुजरात के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं। इनमें से 4 मैच बेंगलुरु ने जीते हैं। 3 मुकाबले गुजरात के नाम रहे हैं।
RCB की परफॉर्मेंस
बेंगलुरु कप्तान स्मृति मंधाना अच्छे फॉर्म में हैं। उन्होंने 4 मैच में 166 रन बनाए हैं। सबसे बड़ा स्कोर 96 रन रहा है। पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ 96 रन बनाए थे। लॉरेन बेल ने 4 मैच में 8 विकेट लिए हैं। सोफी डिवाइन ने 4 मैच में 149 रन बनाए हैं। वहीं बॉलिंग में भी डिवाइन ने 8 विकेट लिए हैं।
पिच रिपोर्ट
वडोदरा में पहली बार विमेंस T20 मैच खेला जाएगा। यहां की पिच बैटिंग के लिए अच्छी मानी जाती है। बॉल बैट पर आसानी से आती है। रन बनाना आसान रहता है। गेंद पुरानी होने पर स्पिन बॉलिंग को थोड़ी मदद मिल सकती है।
वेदर रिपोर्ट
19 जनवरी को वडोदरा में मौसम साफ रहेगा। रात का तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
पॉसिबल प्लेइंग 11
RCB: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, नदीन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नायक, लिंसी स्मिथ, श्रेयांका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, लॉरेन बेल
GG: एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर) , सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, शिवानी सिंह, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड

