WPL 2026: स्किवर-ब्रंट के शतक से MI ने RCB को 15 रन से हराया, ऋचा घोष की दमदार पारी जीत नहीं दिला सकी
Published:
2 min read

नेट स्किवर-ब्रंट ने इतिहास रचते हुए WPL का पहला शतक लगाया।
स्पोर्ट्स डेस्क. महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में मुंबई इंडियंस ने एक रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 15 रन से हरा दिया। इस मैच में नेट स्किवर-ब्रंट ने इतिहास रचते हुए WPL का पहला शतक लगाया, जबकि RCB की तरफ से ऋचा घोष ने शानदार बैटिंग की, लेकिन उनकी मेहनत टीम को जीत नहीं दिला सकी।
स्किवर-ब्रंट ने सेंचुरी लगाई
मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की और 4 विकेट पर 199 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। शुरुआत में मुंबई की शुरुआत ठीक नही रहीं। सजीवन सजना 7 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद मैदान पर आईं नेट स्किवर-ब्रंट और हेले मैथ्यूज, जिन्होंने पारी को संभाला और फिर तेजी से रन बनाना शुरू किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 131 रनों की शानदार साझेदारी की। स्किवर-ब्रंट ने 57 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए।
उन्होंने 16 चौके और 1 छक्का लगाया वे WPL इतिहास में शतक लगाने वाली पहली प्लेयर बनीं। वहीं हेले मैथ्यूज ने भी बेहतरीन साथ निभाया और 39 गेंदों में 56 रन बनाए। अंत में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 20 रन जोड़कर टीम को लगभग 200 के स्कोर तक पहुंचा दिया। RCB की तरफ से लॉरेन बेल ने अच्छी गेंदबाजी की और 2 विकेट लिए।

RCB की खराब शुरुआत
200 रन का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के टॉप-5 बल्लेबाज सिर्फ 31 रन ही बना सके। ग्रेस हैरिस 15 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान स्मृति मंधाना सिर्फ 6 रन ही बना सकीं। शबनम इस्माइल और हेले मैथ्यूज की सटीक बाॅलिग ने RCB को शुरू से ही दबाव में डाल दिया।

ऋचा की कमाल पारी
मुश्किल हालात में ऋचा ने मोर्चा संभाला और शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 50 गेंदों में 90 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उनके साथ नादिन डी क्लार्क ने 28 रन बनाकर थोड़ी मदद की। 18 ओवर के बाद RCB को 13 गेंदों में 63 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में ऋचा ने अमनजोत कौर के ओवर में लगातार तीन सिक्स लगाए और मैच में रोमांच बना दिया। आखिरी ओवर में RCB को 32 रन चाहिए थे। टीम को 15 रन से हार का सामना करना पड़ा।


