WPL में दिल्ली की दूसरी जीत: मुंबई को 7 विकेट से हराया, जेमिमा रोड्रिग्स की फिफ्टी, चरणी ने 3 विकेट लिए
Published:
2 min read

जेमिमा रोड्रिग्ज ने 2 ओवर में 23 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई (@WPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 7 विकेट से हरा दिया। यह इस सीजन में उनकी दूसरी जीत थी। मैच वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में खेला गया। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने 154 रन बनाए। दिल्ली ने 19 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया।
मुंबई की खराब शुरुआत
मुंबई की शुरुआत काफी खराब रही। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम ने 5 ओवर के अंदर 2 विकेट गंवा दिए। सजीवन सजना 9 रन और हैली मैथ्यूज 12 रन बनाकर आउट हो गईं। पावरप्ले में मुंबई सिर्फ 23 रन ही बना सकीं।
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नैट सिवर ब्रंट के साथ पारी संभाली। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हुई। हरमनप्रीत 41 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद निकोला कैरी 12 रन और अमनजोत कौर 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।

श्री चरणी ने 3 विकेट लिए
नैट सिवर ब्रंट ने नाबाद 65 रन बनाए। आखिरी ओवरों में संस्कृति गुप्ता ने 10 रन जोड़े। मुंबई का स्कोर 154 रन तक पहुंचा। दिल्ली की तरफ से श्री चरणी ने 3 विकेट लिए। मारिजान कैप और नंदनी शर्मा को 1-1 विकेट मिला।
155 का टारगेट
टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली को शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने 7 ओवर में 60 रन बनाए। शेफाली 29 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद लिजेल ली 46 रन बनाकर आउट हो गई।
कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज ने लौरा वोलवार्ट के साथ मिलकर टीम को संभाला। स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। 17वें ओवर में वोलवार्ट 17 रन बनाकर रन आउट हो गईं। आखिरी 4 ओवर में दिल्ली को 37 रन चाहिए थे। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 2 ओवर में 23 रन बना दिए। उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की। मुंबई की तरफ से अमनजोत कौर और वैष्णवी शर्मा को 1 1 विकेट मिला।

