दिल्ली ने UP वॉरियर्स को 7 विकेट से हराया: लिजा ली की मैच विनिंग हाफ सेंचुरी; आज MI vs UPW आमने सामने
Published:
2 min read

रोमांचक मैच आखिरी गेंद तक चला। DC ने आखिरी ओवर में जीत हासिल की।
स्पोर्ट्स डेस्क. दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने यूपी वॉरियर्स (UP) को 7 विकेट से हरा दिया। मैच बुधवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था। आज मुंबई इंडियंस (MI) और यूपी वॉरियर्स (UPW) के बीच आठवां मैच खेला जाएगा।
यूपी वॉरियर्स की खराब शुरुआत
टॉस जीतकर दिल्ली ने बॉलिंग का फैसला किया। UPW की शुरुआत खराब थी। टीम ने 8 विकेट पर 154 रन बनाए। कप्तान मेग लैनिंग (54) और हरलीन देओल ( 47) रन बनाए। ओपनर किरण नवगिरे 0 पर आउट हुई। फीबी लिचफील्ड 27 रन बनाकर स्नेह राणा की बॉल पर स्टंप हुई। दिल्ली की तरफ से मारिजन कप ने 4 ओवर में 2 (24 रन) विकेट लिए।
158 का टारगेट
टारगेट का पीछा करते हुए DC ने 3 विकेट खोकर 158 रन बनाए। लिजेल ली की (67) और लॉरा वोलवार्ड्ट (25*) रन बनाए हैं। ये दिल्ली की पहली जीत थी। शुरुआती दोनों मैच में मुंबई और गुजरात ने हराया था। वहीं यूपी अब तक नही जीत पाई है।

आज MI vs UPW
आठवां मुकाबला आज MI और UPW के बीच खेला जाएगा। इस सीजन पहली बार आमने सामने होंगी। MI ने अब तक 3 मैच खेले हैं। 2 जीत और 1 हार मिली है। शुरुआती दोनों मैच में UPW को हार का सामना करना पड़ा। टीम को पहली जीत की तलाश है।
MI टॉपर
पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस दूसरे नंबर पर है। यूपी वॉरियर्स आखिरी स्थान पर बनी हुई है।
हेड टू हेड
अब तक MI और UPW के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए। MI ने 5 मैच जीते हैं। UPW को सिर्फ 2 मैच में जीत मिली है।
पिच रिपोर्ट
डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच को बैटिंग फ्रेंडली माना जाता है। नई गेंद से अच्छा बाउंस है। शुरुआत के ओवर्स में फास्ट बॉलर्स को मदद मिल सकती है। नाइट मैच में ओस बड़ा फैक्टर है।
हरमनप्रीत MI की टॉप परफॉर्मर
कप्तान हरमनप्रीत ने 3 मैच में 165 रन बनाए । बेस्ट स्कोर नॉट आउट 74 रन रहा है। उन्होंने 2 हाफ सेंचुरी भी लगाई हैं। टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर हैं। बॉलिंग में अमीलिया कर ने 3 मैच में 6 विकेट लिया है।

UP के लिए लिचफील्ड बेस्ट
UPW की फीबी लिचफील्ड ने 2 मैच में 98 रन बनाए हैं। बॉलिंग में सोफी एक्लेस्टोन ने 2 मैच में 2 विकेट लिए हैं।

