वुमन्स T20 वर्ल्ड कप 2026: ICC का ऐलान- कुल 82 करोड़ रुपए के प्राइज; विनर को 21.8, रनर-अप को 10 करोड़ मिलेंगे
Published:
2 min read

वुमन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में 33 मैच होंगे। टूर्नामेंट 24 दिन चलेगा। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. 12 जून से शुरू होने जा रहे वुमन्स T20 वर्ल्ड कप विनर में टोटल प्राइज पूल 82 करोड़ रुपए रखा गया है। ICC ने सोमवार को यह ऐलान किया। 2024 में टोटल प्राइज पूल 74 करोड़ रुपए था। दूसरे शब्दों में कहें तो 2024 की तुलना में 2026 का प्राइज पूल 10% ज्यादा है।
यहां प्राइज पूल का अर्थ टूर्नामेंट के दौरान डिस्ट्रीब्यूट किए जाने वाले हर तरह के अमाउंट है। जैसे विनर, रनर अप या प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स।
रनर अप को 10 करोड़
इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम को करीब 21.8 करोड़ रुपये मिलेंगे। फाइनल में हारने वाली टीम को लगभग 10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ऐसी टीम जो सेमीफाइनल में हार जाएंगी, उन्हें भी करीब 6.29 करोड़ रुपये मिलेंगे।
पार्टिसिपेशन पर ही 2 करोड़ रुपए
सिर्फ इतना ही नहीं, ग्रुप स्टेज के हर मैच को जीतने पर भी टीमों को पैसे मिलेंगे। हर जीत पर करीब 29 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 12 टीमों को कम से कम 2 करोड़ रुपये तय तौर पर दिए जाएंगे।

12 जून को पहला मैच
यह टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा। पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 12 टीम हिस्सा लेंगी। इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज शामिल हैं।

ओवरऑल 33 मैच
पूरे टूर्नामेंट में 33 मैच खेले जाएंगे और यह 24 दिन चलेगा। टूर्नामेंट के पहले ट्रॉफी को अलग-अलग शहरों में घुमाया जाएगा। शुरुआत स्कॉटलैंड में 7 मई से होगी। आखिर में ट्रॉफी लंदन लाई जाएगी।
ICC CEO संजोग गुप्ता ने कहा- वुमन्स क्रिकेट तेजी से बढ़ रहा है। टीम की संख्या बढ़ाकर 12 करना और प्राइज मनी बढ़ाना खेल को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

