Wisden Awards 2026: 9 में से 7 अवॉर्ड इंडियन क्रिकेटर्स के नाम; गिल-अभिषेक शामिल, दीप्ति भी लिस्ट में
Published:
2 min read

एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन का अवॉर्ड शुभमन गिल को मिला। एडजबेस्टन टेस्ट में 430 रन बनाए थे।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिकेट की मशहूर किताब Wisden Cricketers' Almanack के 163वें एडिशन 2026 में इंडियन क्रिकेटर्स का दबदबा रहा। 9 में से 7 बड़े अवॉर्ड इंडियन क्रिकेटर्स को मिले हैं।
इस बार 5 क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर चुने। इनमें 4 खिलाड़ी भारत के रहे। ये हैं शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज। इनके साथ इंग्लैंड के हसीब हमीद को भी इस लिस्ट में जगह मिली।
शुभमन गिल

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरी सीरीज में 754 रन बनाए। एजबेस्टन टेस्ट में तो उन्होंने 269 और 161 रन की दो पारियां खेलीं।
रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड दौरे पर ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 516 रन बनाए। इसमें एक शतक शामिल है।
ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने इसी इंग्लैंड सीरीज के हेडिंग्ले टेस्ट में शानदार पारी खेली थी। सीरीज में उन्होंने 2 शतक लगाए। पंत इंजरी के बावजूद क्रीज पर टिके रहे थे।
मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 23 विकेट लिए। ओवल टेस्ट में उनकी आखिरी दिन की गेंदबाजी ने मैच ड्रॉ कराने में अहम रोल अदा किया था।
दीप्ति शर्मा
दीप्ति शर्मा को वुमन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। ODI वर्ल्ड कप 2025 में उन्होंने 215 रन बनाए और और 22 विकेट लिए। फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 58 रन बनाने के साथ ही 5 विकेट भी लिए थे।
अभिषेक शर्मा
T20I फॉर्मेट में अभिषेक शर्मा को ‘लीडिंग टी-20 क्रिकेटर’ चुना गया। एक कैलेंडर ईयर में 200 से अधिक स्ट्राइक रेट से उन्होंने 1000 से ज्यादा रन बनाए।
हसीब हमीद

इंग्लैंड के हसीब हमीद को भी अवॉर्ड मिला। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर की कप्तानी करते हुए 66 की औसत से 1258 रन बनाए।
मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क को “बेस्ट मेंस क्रिकेटर” चुना गया। स्टार्क ने 2025 में कुल 11 टेस्ट खेले और 55 विकेट लिए। औसत 17.32 रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 रन देकर 6 विकेट करियर बेस्ट रहा।
इसके बाद 2025-26 एशेज सीरीज में उन्होंने शुरुआती दो टेस्ट में 18 विकेट और पूरी सीरीज में 31 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। Wisden Cricketers' Almanack की शुरुआत 1864 में जॉन विस्डन ने की थी। इसे क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद और मशहूर किताबों में गिना जाता है।

