अब ICC ट्रॉफी चुराने की तैयारी: कामरान अकमल का PCB चीफ पर तंज; बांग्लादेश ने ODI सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 से हराया
Published:
3 min read

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने टीम और बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी पर तंज किया। अकमल ने मजाकिया अंदाज में कहा- क्या अब ICC ट्रॉफी चुराकर लाने की तैयारी करनी पड़ेगी।
पाकिस्तान क्रिकेट की हालत खराब
कामरान ने एक इंटरव्यू में कहा- पाकिस्तान क्रिकेट की हालत इतनी खराब हो गई है कि अब शायद नीदरलैंड भी पाकिस्तान को हराने का मौका पा सकती है और टेस्ट टीम बनने की राह आसान कर सकती है। बांग्लादेश टीम अगर पूरी ताकत से खेलती तो आसानी से 350 रन बना सकती थी, हालांकि पाकिस्तान फिर भी हार गया।
अकमल ने PCB प्रमुख नकवी पर भी तंज कसते हुए कहा- अगर आप मैदान में टीमों को नहीं हरा सकते तो क्या अब ICC ट्रॉफी चुराकर घर लाएंगे? यह बयान इसलिए भी चर्चा में आया क्योंकि 2025 एशिया कप में भारत की जीत के बाद टीम इंडिया ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे। तकरीबन 5 महीने गुजरने के बाद भी यह ट्रॉफी टीम इंडिया को नहीं मिल सकी है।
तीसा वनडे 11 रन से हारा पाकिस्तान
मीरपुत में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में पाकिस्तान को 291 टारगेट मिला। इस चेज में वो 279 ऑलआउट हो गई। कप्तान शाहीन शाह अफरीदी अंतिम गेंद पर स्टम्प हुए। इससे टीम सीरीज भी हार गई। पहले मैच में पाकिस्तान केवल 114 रन बना सका था और बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। दूसरे ODI में पाकिस्तान ने DLS नियम के तहत 128 रन से जीत दर्ज की थी।

मैच समरी
इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट खोकर 290 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान 279 रन पर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन तमीम ने 107 गेंद में 107 रन बनाए।
इसके अलावा सैफ हसन ने 36, लिटन दास ने 41, तौहीद हृदोय ने नाबाद 48 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से हारिस रऊफ ने 3 और शाहीन अफरीदी-अबरार अहमद ने 1-1 विकेट लिए।
)
291 के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 17 रन पर ही 3 विकेट खो दिए थे। सलमान अली आगा ने 98 बॉल में 106 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए।
शाहीन अफरीदी ने भी 37 रन की इनिंग खेली। बांग्लादेश की तरफ से तस्कीन अहमद ने 4, मुस्तफिजुर रहमान ने 3, नाहिद राणा ने 2 विकेट और रिशाद हुसैन ने 1 विकेट लिया।

