क्या भारत में T20I वर्ल्ड कप खेलेगा बांग्लादेश: दोनों देशों के बीच टेंशन, मुस्तफिजुर भी IPL से बाहर; ICC इवेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. T20I वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में होगा। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा। इस बीच, बांग्लादेश की टीम के भारत में मैच खेलने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसका कारण बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्याएं और हमले हैं। यही वजह है कि दोनों देशों में तनाव बढ़ता जा रहा है।
बांग्लादेश के मैच कहां
बांग्लादेश टीम ईडन गार्डन कोलकाता और वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में अपने मैच खेलने वाली है।

सुरक्षा की चिंता
BCCI और ICC ने अभी तक कोई नई घोषणा नहीं की है। आमतौर पर बड़े मैचों में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। बांग्लादेश के पेसर मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 से रिलीज कर दिया है।

राजनीतिक कारण
भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में अभी काफी तनाव है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का भारत में शरण लेना, बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन और हिंसा और वहां की सरकार के पाकिस्तान के साथ बढ़ते दोस्ताना रिश्ते अब भारत के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। यही वजह है कि अब सवाल यह पूछा जा रहा है कि क्या बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आएगी भी या नहीं।

