युवी से मोटिवेट होकर युवराज सामरा नाम रखा: अब T20 WC में सेंचुरी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बने, एसोसिएट देश की तरफ से पहला शतक
Published:
2 min read

कनाडा के 19 साल के ओपनर युवराज सामरा ने 110 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के लगाए। (@ICC)
स्पोर्ट्स डेस्क. न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के 31वें मैच में कनाडा को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह बना ली। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गया था। कनाडा के 19 साल के ओपनर युवराज सामरा ने 110 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिए।
कई रिकॉर्ड तोड़े
सामरा ने 36 गेंदों पर 50 रन बनाए। T20 वर्ल्ड कप में फिफ्टी बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया। फिर उन्होंने 58 गेंदों पर सेंचुरी बनाई। इसके साथ ही T20 वर्ल्ड कप के हिस्ट्री में सेंचुरी बनाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बने।
सामरा ने बांग्लादेश के जुनैद सिद्दीकी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2007 में 19 साल और 325 दिन की उम्र में 50 से ज्यादा रन बनाए थे। समरा अब T20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी बनाने वाले किसी भी एसोसिएट देश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यह T20 वर्ल्ड कप में कनाडा की पहली सेंचुरी भी है।


युवराज सिंह के साथ के साथ युवराज सामरा।
युवराज सिंह से कनेक्शन
सामरा का नाम पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम पर रखा गया है। वह उनसे दो बार मिल चुके हैं। सामरा अक्सर युवराज सिंह की बैटिंग की तारीफ करते हैं।

